योगा में कैरियर कैसे बनाये, career in Yoga in Hindi
दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे| कि योगा में कैरियर(career in Yoga) कैसे बनाएं, और योगा(Yoga) में अध्यापक बनने के लिए आपको किन स्कूलों से शिक्षा प्राप्त करने चाहिए|बहुत से युवाओं को योगा(Yoga) में अध्यापक या योगा में कैरियर(career in Yoga) बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता| जिनके कारण वे योगा अध्यापक(yoga Teacher) या योग से जुड़ी हुई नौकरियों में हिस्सा नहीं ले पाते| आज के लेख में हम आपको बताएंगे, कि यदि आपने योग(Yoga) का विषय चुनते है, तो उसमें आपका कैरियर कैसे बन सकता है| और किन-किन कोर्सों के लिए आप आवेदन कर सकते हैं|
Career In Yoga: Scope, Course, Salary and Job Profile
Contents
योगा में कैरियर(career in Yoga)
दोस्तों योगा में कैरियर(career in Yoga) बनाना कुछ लोगों के लिए जोखिम भरा कार्य होता है| किंतु यह बात सत्य नहीं है| आज के समय में पूरी दुनिया भर में योग से जुड़ी हुई अनेक संस्थान हॉस्पिटल एवं कार्यशालाए खोली जा रही है|जिनमें अनेक पदों के लिए योग से पढ़ाई किए हुए युवकों को नौकरी दी जा रही है|योगा में डिप्लोमा करने के बाद आप को एक संतोषजनक वेतन प्राप्त हो जाता है| यदि आपके पास योग में अनुभव प्राप्त हो, तो आपका यह वेतन बढ़ सकता है|
विश्व भर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है| इसी कारण से देशभर में योगा ट्रेनर, योगा के शिक्षक एवं योग से जुड़ी हुई अन्य पोस्टों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है|
योगा में नौकरी के प्रकार
आप योगा में कैरियर बनाने के लिए निम्न प्रकार की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- Instructor in yoga
- Therapist in yoga
- Teacher in yoga
- Specialist in yoga
- Manager in yoga
- Consultant in yoga
- Advisor in yoga
- Publication officer in yoga
- Aerobic instructor in yoga
- Yoga and Naturopathy- Research Officer
योगा में टीचर (Yoga Teacher)
योगा से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार, योगा के अध्यापक बन कर अपने कैरियर को अच्छा बना सकते हैं| आइए आपको हम बताते हैं कि आप योगा के अध्यापक कैसे बन सकते हैं?
आज के समय में व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त करने के लिए योग करते हैं| इसलिए उन्हें एक कुशल योग अध्यापक या प्रशिक्षक की आवश्यकता होती है| भारत में यदि आप एक अच्छे योग अध्यापक बनना चाहते हैं| तो आपके लिए निम्नलिखित कार्य करने होंगे-
- लगातार नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण करना:- योग के अध्यापक के लिए योगा से जुड़ी हुई समस्त बातों एवं उनके सिखाने का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है| इसके लिए आप किसी भी विश्वविद्यालय से योगा के विषयों में दाखिला लेकर इसका अध्ययन कर सकते हैं|
- योग अध्यापक को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए:- जिन उम्मीदवारों को योग अध्यापक बनना है| उन्हें योग प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा आयोजित समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना आवश्यक होता है| इससे उनके अनुभव बढ़ते हैं और रोजगार के लिए अधिक अवसर प्राप्त होते हैं|
योग में कैरियर के अवसर
अगर आप भी योग में कैरियर बनाना चाहते है तो आप योगा टीचर, प्रबंधन, प्रशासन, अस्पताल और चिकित्सा प्रशासन आदि स्थानों पर कैरियर बनाने बना सकते है|इसके अतिरिक्त कई संस्थान जैसे ब्यूटी सैलून, जिम, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में योगा अध्यापक, कॉरपोरेटर संगठनों में योगा अध्यापक, या आप अपना स्वयं का एक योगा इंस्टीट्यूट खोलकर अच्छा वेतन कमा सकते हैं|आप योगा के क्षेत्र में एक्सपर्ट बन कर अपना कैरियर बना सकते हैं| योगा एक्सपर्ट का कोर्स 5 वर्ष 6 महीने का होता है| इस कोर्स को नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस कहा जाता है|
योगा के पाठ्यक्रम
Yoga(योगा) क्षेत्र में जाने के लिए आपके पास 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए|योगा में कैरियर बनाने के क्षेत्र में कई प्रकार की डिग्री या डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं जिनमें बैचलर ऑफ आर्ट इन योगा, मास्टर इन आर्ट योगा, पीजी, डिप्लोमा इन योगा एंड योगा थेरेपी जैसे कोर्स की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है|
योगा में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रमुख संस्थान(राज्य के अनुसार)
योगा में कैरियर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रमुख योगा संस्थानों के नाम निम्न हैं-
संस्थानों के नाम | राज्यों के नाम |
लखनऊ विश्वविद्यालय | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय | झांसी, उत्तर प्रदेश |
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय | फैजाबाद, उत्तर प्रदेश |
योगा में कैरियर बनाने के लिए मध्य प्रदेश के प्रमुख योगा संस्थानों के नाम निम्न हैं-
संस्थानों के नाम | राज्यों के नाम |
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय | भोपाल, मध्य प्रदेश |
जीवाजी विश्वविद्यालय | ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान | ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय | सागर, मध्य प्रदेश |
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय | जबलपुर, मध्य प्रदेश |
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय | कटनी, मध्य प्रदेश |
योगा में कैरियर बनाने के लिए उत्तराखंड के प्रमुख योगा संस्थानों के नाम निम्न हैं-
संस्थानों के नाम | राज्यों के नाम |
देव संस्कृति विश्वविद्यालय | हरिद्वार, उत्तराखंड |
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय | हरिद्वार, उत्तराखंड |
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय | कांडी गढ़वाल, उत्तराखंड |
पतंजलि विश्वविद्यालय | हरिद्वार, उत्तराखंड |
योगा में कैरियर बनाने के लिए दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख योगा संस्थानों के नाम निम्न हैं-
संस्थानों के नाम | राज्यों के नाम |
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय | हरियाणा |
मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी एंड योगा | नई दिल्ली |
योगा अध्यापकों की वेतन
योगा में अलग-अलग क्षेत्रों में आपको 5000 से ₹25000 तक प्रति महीने वेतन मिल सकता है| यह वेतन संस्था के स्टेटस के ऊपर निर्भर करती है| योगा के कैरियर में अनुभव के बढ़ने के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है|
दोस्तों, आज हमने योगा से जुड़े पाठ्यक्रम एवं योगा में आप अपनी कैरियर कैसे बना सकते हैं| तथा योगा में किन-किन को स्टोर के लिए आवेदन पत्र निकलते हैं| इन सभी जानकारी को आपके साथ साझा की |आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी| आप अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं|तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस जानकारी को शेयर करें|