Airforce X and Y Group Phase 3rd Selection Process in Hindi|Airforce Medical Test
Airforce X and Y Group Phase 3rd Selection Process:- दोस्तों, भारतीय वायुसेना के Airforce X and Y Group के लिए शारीरिक फिटनेस और मेडिकल टेस्ट बहुत ही जरुर होती हैं। इनके आधार पर ही चयनित उम्मीदवारों को एक Airman के रूप में चुना जाता है। लिखित परीक्षा के बाद होने वाले ये दोनों टेस्ट के लिए उम्मीवारों को कई महीनों या सालो तक परिश्रम करना होता है। और शरीर को किसी भी प्रकार की क्षति अथवा रोगों से सुरक्षित रखना पड़ता है। आज के लेख के माध्यम से हम आपको Airforce X and Y Group Phase 3rd में होने वाले फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। इस जानकारी के माध्यम से आप भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप आवेदन पत्र भरने में सक्षम हो सकते हैं या नहीं।
Contents
Airforce X and Y Group Phase 3rd
भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के आवेदन पत्र दिसंबर माह में भरे जा चुके हैं। जिसकी परीक्षा फरवरी माह में सुनिश्चित की गई है। नीचे हम आपको फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट के प्रोसीजर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Airforce Phase 3rd भारतीय वायुसेना में मेडिकल प्रोसीजर के रूप में, भारतीय वायुसेना से संबंधित अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा उम्मीदवारों के रोगो, उनके आंतरिक ग्रंथियों, आदि अंगों का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं तथा विभिन्न प्रकार के टेस्ट करते हैं। नीचे हम आपको मेडिकल डॉक्टरों द्वारा किए जाने वाले कुछ टेस्ट के बारे में जानकारी साझा करेंगे। जिन को आधार मानकर उम्मीदवारों को कर्मचारी के रूप में चयनित करने के लिए मान्य एवं अमान्य किया जाता है।
- कानों में वैक्स का जमा होना।
- शरीर का कम वजन या अधिक वजन का होना
- छाती का उचित आकार ना हो ना
- नाक की हड्डी का टेढ़ा होना
- हाइड्रोसेल या फिमोसिस से ग्रसित उम्मीदवार
- बवासीर
- टॉन्सिलाइटिस
- गायनेकोमैस्टिया
- वैरीकोसेले
आंतरिक एवं बाहरी रोगो के कारण आपत्रता
नीचे दिए गए आंतरिक एवं बाहरी रोगो के कारण भी उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना के Airforce X and Y Group के मेडिकल टेस्ट में चयनित नहीं किया जाता|
- यकृत का बड़ा होना
- उम्मीदवार कुबड़ेपन से पीड़ित हो तो।
- घुटनों के दर्द से ग्रसित उम्मीदवार
- हर्निया से ग्रसित उम्मीदवार
- चर्म रोग से पीड़ित उम्मीदवार
- स्कोलियोसिस से ग्रसित उम्मीदवार
- उदर में किसी भी प्रकार का रोग होने पर
- हृदय एवं रक्त संबंधी रोग से ग्रसित होने पर
- मूत्र में किसी भी रोग के लक्षण पाए जाने पर।
- पैरों का सपाट होने पर
भारतीय वायु सेना की X and Y Group की परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। जरा सी भी आपकी लापरवाही आपके सपने और कैरियर को प्रभावित करती है। भारतीय वायु सेना की Airforce X and Y Group की परीक्षा में बुद्धिमत्ता और शारीरिक योग्यता के अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट भी होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना जैसी परीक्षाओं में शामिल होने से पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। मेजर कलशी क्लासेस द्वारा संचालित मेजर कलशी हेल्थ केयर सेंटर में उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षण से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
IAF X and Y Group Practice Paper Free Pdf Download in Hindi/English
Airforce X and Y Group medical Test
भारतीय वायु सेना में Airforce X and Y Group के मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को निम्न मानदंडों को पूरा करना होता है।
- वजन
- ऊंचाई
- आंखों की दृष्टि
- कान
- उम्मीदवारों में रोग की स्थिति
Airforce X and Y Group medical Test Procedure
वजन/ऊचाई
Airforce में चयन आयोग के द्वारा उम्मीदवारों के ऊंचाई के मानदंड तथा वजन निम्न प्रकार हैं।
ऊंचाई (पुरुषो के लिए)(सेंटीमीटर में) बिना जूते के | वजन किलोग्राम में (15-17 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (18 -22 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (23-27 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (28-32 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (33-37 वर्ष) |
152 | 46 | 47 | 50 | 54 | 54 |
153 | 47 | 47 | 51 | 55 | 55 |
154 | 47 | 48 | 51 | 56 | 56 |
155 | 48 | 49 | 52 | 57 | 57 |
156 | 48 | 49 | 53 | 57 | 57 |
157 | 49 | 50 | 54 | 58 | 58 |
158 | 49 | 50 | 54 | 58 | 58 |
159 | 50 | 51 | 55 | 59 | 59 |
160 | 51 | 52 | 56 | 59 | 60 |
161 | 51 | 52 | 56 | 60 | 60 |
165 | 53 | 55 | 59 | 63 | 63 |
170 | 56 | 58 | 63 | 66 | 67 |
175 | 59 | 61 | 66 | 69 | 71 |
180 | 61 | 64 | 70 | 72 | 74 |
185 | 64 | 68 | 74 | 75 | 78 |
190 | 67 | 71 | 77 | 79 | 81 |
193 | 68 | 73 | 79 | 81 | 83 |
+/- SD | 6 | 6.3 | 7.1 | 6.6 | 6.9 |
ऊंचाई एवं वजन (महिलाओ के लिए)
ऊचाई(cm) बिना जूते के | वजन (20 -25 वर्ष) | वजन (26-30 वर्ष) |
148 | 43 | 46 |
149 | 44 | 47 |
150 | 45 | 48 |
153 | 47 | 50 |
155 | 48 | 51 |
158 | 50 | 53 |
160 | 51 | 55 |
163 | 53 | 57 |
165 | 54 | 58 |
168 | 56 | 60 |
170 | 58 | 62 |
173 | 59 | 64 |
175 | 61 | 65 |
177 | 62 | 67 |
178 | 63 | 67 |
+/- SD | 5 | 5 |
आंखों की दृष्टि (Airforce X and Y Group Phase 3rd Selection Process)
भारतीय वायु सेना के X and Y Group में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आंखों की दृष्टि के मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। आंखों के स्थिति के लिए मानदंड निम्न प्रकार के हैं।
branch | Maximum Limits of Refractive Error | Visual Acuity Errors | Colour Vision |
F(P) including WSOs | दूरदृष्टि दोष – 2.0 DSph निकट दृष्टिदोष – 0.5 D Sph भेंगापन – +0.75Dd cyl | 6/6, 6/9 | CP-I |
Aircrew other than F(P) | दूरदृष्टि दोष – 3.5 DSph निकट दृष्टिदोष – 2.5 D Sph भेंगापन – +0.75Dd cyl | 6/24, 6/ 36 correctable 6/6, 6/9 | CP-I |
Adm/ Adm (ATC)/Adm (FC) | दूरदृष्टि दोष – 3.5 DSph निकट दृष्टिदोष – 3.5 D Sph भेंगापन – +2.5Dd cyl | correctable 6/9 | CP-II |
AE(M) AE(L) | दूरदृष्टि दोष – 3.5 DSph निकट दृष्टिदोष – 3.5 D Sph भेंगापन – +2.5Dd cyl | correctable 6/9 | CP-II |
Met | दूरदृष्टि दोष – 3.5 DSph निकट दृष्टिदोष – 3.5 D Sph भेंगापन – +2.5Dd cyl | correctable 6/9, 6/18 | CP-II |
Accts/ Lgs/Edn | दूरदृष्टि दोष – 3.5 DSph निकट दृष्टिदोष – 3.5 D Sph भेंगापन – +2.5Dd cyl | correctable 6/9, 6/18 | CP-III |
- जो उम्मीदवार स्थाई रूप से चश्मे का प्रयोग करते हैं वह वायु सेना में आवेदन नहीं कर सकते।
- लेसिक सर्जरी के बाद वायुसेना में आवेदन पत्र करना अयोग्य माना जाता है।
- जिन उम्मीदवारों के आंखों में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई होती है, वे भी इस आवेदन पत्र को नहीं भर सकते। (Airforce Phase 3 medical Test Procedure)
- कलर ब्लाइंडनेस से ग्रसित उम्मीदवार वायुसेना के लिए पात्र नहीं होते।
Frequently asked question (FAQs)
- Airforce X and Y Group में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र एवं वजन कितनी होनी चाहिए?
उत्तर:- Airforce X and Y Group में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 17 तथा वजन 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऊपर बने तालिका में निरीक्षण करें। (Airforce Phase 3 medical Test Procedure) - शरीर में उपस्थित किन रोगों के कारण Airforce X and Y Group में चयनित नहीं किया जाता?
उत्तर:- Airforce X and Y Group में रोगों से संबंधित जानकारी के लिए ऊपर दी गई जानकारी को अवश्य देखें। - क्या आंखों में चश्मा होने पर Airforce X and Y Group के लिए आवेदन नहीं कर सकते?
उत्तर:- जी नहीं, कुछ major समस्या होने पर ही Airforce X and Y Group में धारी उम्मीदवारों को चयनित नहीं किया जाता। जानकारी हेतु ऊपर तालिका अवश्य देखें। - यदि Airforce X and Y Group की न्यूनतम ऊंचाई से थोड़ी ऊंचाई कम हो तो क्या आवेदन पत्र नहीं भरे जाते?
उत्तर:- जी नहीं, यदि ऊंचाई में थोड़ी कमी होती है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं लेकिन यह ध्यान रहे कि परीक्षा देते समय आप की ऊंचाई न्यूनतम होनी ही चाहिए। - कुछ समय पहले आंखों में लेसिक सर्जरी करवाई गई? क्या यह भारतीय वायुसेना में मान्य है?
उत्तर:- यदि आपने लेसिक सर्जरी पिछले 6 महीने या उससे पहले करवाई है, तो Airforce X and Y Group के लिए यह मान्य है। किंतु 6 महीने से पहले करवाई गई लेसिक सर्जरी भारतीय वायुसेना अमान्य घोषित करती है।