अलग-अलग राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए प्रत्येक वर्ष प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग समय पर बीए एलएलबी के लिए परीक्षाएं आयोजित होती हैं। आज के लेख में हम आपको देश में उपस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में होने वाली बीए एलएलबी प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम के सिलेबस तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी देंगे। जिसकी सहायता से उम्मीदवार बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा (BA LLB Entrance Test) की तैयारी बेहतर प्रकार से कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। दोस्तों सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे (BA LLB Entrance Test Syllabus and exam pattern) में जानकारी देने से पहले यह बता दें कि BA LLB की परीक्षा के बाद उम्मीदवार को 5 वर्षों तक के पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालयों में पढ़ना होता है।
BA LLB Entrance Test exam pattern
परीक्षा से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी होने से परीक्षार्थी को परीक्षा की तैयारी करने में सरलता होती है। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े विषयों के बारे में संपूर्ण जानकारी का होना आवश्यक है। बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा मैं अलग अलग विश्वविद्यालयों द्वारा अलग-अलग पाठ्यक्रम के सिलेबस होते हैं। जैसा कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में लगभग 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं जिनकी कुल अवधि 2 घंटे होती है। इसी प्रकार पंजाब यूनिवर्सिटी में b.a. एलएलबी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और उनका समय 90 मिनट का होता है। जबकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी की परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र में केवल 100 प्रश्न होते हैं और इन प्रश्नों को करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। सभी विश्वविद्यालयों में होने वाली बीए एलएलबी की परीक्षा में गलत प्रश्नों के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
यूनिवर्सिटी के नाम | समय | प्रश्नों के अंक | प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या |
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी | 2 घंटे | 150 अंक | 150 प्रश्न |
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी | 2 घंटे | 100 अंक | 100 प्रश्न |
पंजाब यूनिवर्सिटी | 90 मिनट | 100 अंक | 100 प्रश्न |
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी | 2 घंटे | 300 अंक | 150 प्रश्न |
AU BA LLB Entrance Test exam pattern
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मैं बीएएलएलबी 2020 की परीक्षा में प्रश्न पत्र को तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें इंग्लिश, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग और तर्क शक्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे हम आपको सारणी की मदद से परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या एवं अधिकतम अंको की जानकारी देंगे। साथ ही एग्जाम पैटर्न से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी गई हैं।
विषयों के नाम | प्रश्नों की संख्या | न्यूनतम अंक |
सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
अंग्रेजी भाषा | 50 | 100 |
रिजनिंग और तर्कशक्ति | 50 | 100 |
कुल | 150 | 300 |
- BA LLB Entrance Test में लिखित परीक्षा ऑफलाइन तरीके से करवाई जाएगी।
- प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पी प्रश्न शामिल होंगे।
- प्रत्येक भाग के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- BA LLB Entrance Test में अंग्रेजी भाषा, रिजनिंग, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के विषयों से प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के 2 अंक दिए जाएंगे।
- गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
- प्रश्न पत्र में उपस्थित कुल प्रश्नों के अंक 300 है।
AU BA LLB Entrance Test Syllabus
BA LLB Entrance Test के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग तथा तर्कशक्ति के विषयों से संबंधित प्रश्न प्रश्न पत्र में पूछे जाएंगे। अब हम आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों के सिलेबस के बारे में जानकारी देंगे| जिसकी मदद से आप परीक्षा की तैयारी अच्छी प्रकार से कर सकते हैं।
Allahabad University LLB Previous Year Paper Download
अंग्रेजी भाषा
- writing
- Grammar
- Omission
- Vocabulary
- English comprehension
- Reading
- Antonyms
- Confusing word
- Sentence formation
- Proverb
- Editing sentence
- Speech
- Article
- Synonyms
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर (BA LLB Entrance Test)
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल
- राष्ट्रीय और अंतरष्ट्रीय गतिविधियां
- करंट अफेयर्स
- भारत एवं विश्व की भौगोलिक संरचना
- यूनाइटेड नेशन के अंग
- पुरस्कार और प्रतिस्पर्धा
- पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
- विश्व के प्रसिद्ध व्यक्तित्व
रिजनिंग तथा तर्कशक्ति (BA LLB Entrance Test)
- दिशा
- सीरीज
- अंतरराष्ट्रीय कानून
- रिजनिंग
- रक्त संबंध
- संविधान और राजनीति से संबंधित कानून की जानकारी
- युक्तिवाक्य
- समानता
- बौद्धिक संपदा अधिकार
- सख्त दायित्व (strict liability)
- प्रतिनिधिक दायित्व (Vicarious lability)
- संविदा और संवैधानिक कानून
- अपकार( torts)
- अपराधों का कानून
दोस्तों आज के लेख में हमने ba.llb के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के परीक्षा है पैटर्न तथा सिलेबस के बारे में जानकारी दी। जिसकी मदद से आप परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। यदि आपको या लेख पसंद आया हो तो आप अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख को अधिक से अधिक लोगों तक जरूर शेयर करें।
20+ Free Mocks For RRB NTPC & Group D Exam | |
10+ Free Mocks for IBPS & SBI Clerk Exam | |
10+ Free Mocks for SSC CGL 2020 Exam | |
Attempt Scholarship Tests & Win prize worth 1Lakh+ |