सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18-सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18-सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18-सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी -Hello दोस्तों कैसे हैं आप सभी? दोस्तों आज हम आप सभी छात्रों के लिए बहुत ही अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहे हैं| दोस्तों आज जो जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी के लिए शेयर कर रहे हैं वह “सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18” की है| जो छात्र-छात्राएं इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं यह पोस्ट आज उन सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा,क्यों की आज  हम इस पोस्ट के माध्यमस से जितनी भी जानकारी शेयर किया है वह सभी आप सभी के आगामी परीक्षाओं में पुछा जायेगा| आप अभी इस पोस्ट की साडी जानकारी को नीचे PDF Notes में भी डाउनलोड कर सकते हैं|

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18

Q-1– 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा नदी पर निर्मित किस बांध को राष्ट्र को समर्पित किया?
A सरदार सरोवर बांध को|
Q-2– 11-12 सितंबर, 2017 के मध्य भारत की यात्रा करने वाले बेलारूस गणराज्य के राष्ट्रपति कौन हैं?
A अलेक्जेंडर लुकाशेंको|
Q-3– 12 सितंबर, 2017 को केंद्र सरकार ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिं. का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया?
A एम. एन. शर्मा को|
Q-4– यू. एस. ओपन, 2017 ग्रैंड स्लैम कि पुरुष एकल स्पर्धा का खिताब किसने जीता?
A राफेल नडाल(स्पेन) ने|
Q-5– 7 सितंबर, 2017 को भारत की समाचार एजेंसी’ भारतीय प्रेस ट्रस्ट(PTI) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
A विवेक गोयनका को|
Q-6– 6 सितंबर, 2017 को ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत, ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड(EESL) ने किस देश में’ उजाला’ योजना की शुरुआत की?
Aमलेशिया में|
Q-7– 3- 5 सितंबर, 2017 के मध्य 9 व ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
A शियामेन(चीन) में|
Q-8– 10 वा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
A दक्षिण अफ्रीका में|
Q-9– 3 सितंबर, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में देश का रक्षा मंत्री किसे बनाया गया?
A निर्मला सीतारमण को|
Q-10– 20 अगस्त- 3 सितंबर, 2017 के मध्य संपन्न भारत- श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला का विजेता कौन है?
A भारत(5-0से)|
Q-11– 31 अगस्त, 2017 को कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2016- 17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया गया| इसके अनुसार, बागवानी फसलों का उत्पादन कितने मिलियन टन होने का अनुमान है?
A लगभग 300 मिलियन टन|
Q-12– 1 सितंबर, 2017 को नेपाल सरकार ने किस वर्ष तक के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता फ्रेमवर्क(UNDAF) पर हस्ताक्षर किए?
A वर्ष 2018- 2022 तक|
Q-13– 1-7 सितंबर, 2017 के मध्य संपूर्ण देश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ मनाया गया| इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य विषय क्या था?
A नवजात शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं : बेहतर बाल स्वास्थ्य|
Q-14– 7 सितंबर, 2017 को 10 वे चिकित्सा प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
A नई दिल्ली में|
Q-15– 31 अगस्त, 2017 को केंद्र सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया?
A सुरीना राजन को|
Q-16- 1-2 सितंबर, 2017 के मध्य केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया| इस वर्ष पहली बार राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए| इस सम्मेलन का क्या नाम था?
A- राजस्व ज्ञान संगम, 2017|
Q-17– 1 सितंबर, 2017 को देश के नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
A सुनील अरोड़ा ने|
Q-18– 31 अगस्त, 2017 को भारत का नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक(CAG) किसे नियुक्त किया गया?
Aराजीव महर्षि को|
Q-19– 31 अगस्त, 2017 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A–  कअनीतारवाल को|
Q-19– 29 अगस्त, 2017 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ 2017 हेतु पायलट योजना के रूप में किस योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना है?
A भावांतर भुगतान योजना|
Q-20– 29 अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा के सेफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम किसके नाम पर रखे जाने का घोषणा की है?
Aमेजर ध्यानचंद के नाम पर|
Q-21– 28 अगस्त, 2017 को भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किस ने पदभार ग्रहण किया ?
A न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने|
Q-22– 28अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत चुने गए छात्रों को अगले एक वर्षों तक ₹20 हजार से लेकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक फेलोशिप प्रदान की जाएगी|
A निधि- ई. आई. आर.(नेशनल इनिशिएटिव डेवलपिंग एंड हर्नेसिंग इनोवेशंस आंत्रप्रेन्योर इन रेजिडेंस) योजना|
Q-23– 24 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा परिवार बित्त समिति के रिपोर्ट प्रकाशित की गई| यह समिति किसकी अध्यक्षता में गठित की गई थी?
A डॉ. तरुण रामदुराई की|
Q-24– 23- 27 अगस्त, 2017 के मध्य नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य कितने समझौता- ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए?
A 8
Q-25– 24 अगस्त, 2017 को उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायधीश जे. एस. खेहर की अध्यक्षता वाली 9 सदस्य संवैधानिक पीट ने सर्वसम्मानित से निजता के अधिकार को क्या घोषित किया?
A मौलिक अधिकार(अनुच्छेद 21 के तहत)
Q-26– 23 अगस्त, 2017 को केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा ₹6 लाख रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
A 8 लाख रुपए प्रति वर्ष|
Q-27– 25 अगस्त, 2017 को जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा एक किस जिले में इको- पार्क स्थापित करने का निर्णय किया गया है?
Aराजौरी जिले में|
Q-28– 23 अगस्त, 2017 को किस देश द्वारा विश्व में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए पहली क्लाइमेट- स्मार्ट हिम तेंदुआ परिदृश्य प्रबंधन योजना शुरू की गई है?
A- नेपाल द्वारा|
Q -29– 26 अगस्त- 3 सितंबर, 2017 के मध्य आयोजित 23 वे दिल्ली पुस्तक मेला, 2017 का मुख्य विषय क्या था?
A– पढ़े भारत, बढ़े भारत|
Q-30– 25 अगस्त, 2017 को तत्कालीन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीमा रमण मैं भारत के आर्थिक बदलाव के लिए किसकी अध्यक्षता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्य बल का गठन किया?
Aडॉ. बी. कामकोटि अध्यक्षता में|
Q-31– 24 अगस्त , 2017 को रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया?
A अश्विनी लोहानी ने|
Q-32– 23 अगस्त, 2017 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी 100 सबसे अमीर टेक अरबपतियों की सूची, 2017 मैं किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
A बिल गेट्स को
Q-33– 22 अगस्त, 2017 को उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जे . एस. खेहर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्य संवैधानिक पीठ ने किस प्रथा को असंवैधानिक बताया तथा केंद्र सरकार को इस पर 6 महीने के अंदर कानून बनाने का निर्देश दिया?
Aतीन तलाक
Q-34– 23 अगस्त, 2017 को नीति आयोग ने किस राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत की?
A मैटर इंडिया अभियान की|
Q-35– 24 अगस्त, 2017 को इंफोसिस के निदेशक मंडल द्वारा बोर्ड का गैर- कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A नंदन नीलेकणी को|
Q-36– 29 अगस्त, 2017 को वर्ष 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
A- देवेंद्र झाझरिया(पैरा एथलीट) एवं सरदार सिंह को|
Q-37– 21 अगस्त, 2017 को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सीसीटीएनएस परियोजना के तहत किस पोर्टल का शुभारंभ किया गया?
A– डिजिटल पुलिस पोर्टल का|
Q-38– 21 अगस्त, 2017 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया?
A स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम का|
Q-39– 21-23 अगस्त, 2017 के मध्य 8वीं विश्व नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी कांग्रेस’ का आयोजन कहां किया गया?
A नई दिल्ली में
Q-40– 25 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महात्मा गांधी श्रृंखला में किस मूल्य का बैंक नोट जारी किया?
A 200 रुपए का|
Q-41– 200 रुपए मूल्य वर्ग के बैकनोट के पृष्ठभाग पर किसका चित्र अंकित है?
Aसांची स्तूप का|
Q-42– 20 अगस्त, 2017 को इंदापुर, पुणे स्थित एक फार्म में आईवीएफ तकनीक के माध्यम से एक सरोगेट गाय ने बछड़े को जन्म दिया| इस बछड़े का नाम क्या है?
Aविजय|
Q-43– 23 अगस्त, 2017 को इंग्लैंड के किस फुटबॉल खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की?
A वेन रूनी ने|
Q 44– 19 अगस्त, 2017 को किस राज्य सरकार द्वारा पायलट आधार पर देश की पहली जैव ईंधन चालित बसों का शुभारंभ किया गया?
A गोवा सरकार द्वारा|
Q-45– 19 अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत कहां से की गई ?
A गोरखपुर से|
Q-46-14-19 अगस्त, 2017 के मध्य संपन्न भारत- आसियान युवा सम्मेलन 2017 का आयोजन कहां किया गया?
A भोपाल में|
Q-47– 17 अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस योजना का शुभारंभ किया?
A– उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना का|
Q-48– 16 अगस्त, 2017 को फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 10 उच्चतम भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची, 2017 में शीर्ष स्थान किसे प्राप्त है?
A अमेरिकी अभिनेत्री एमा स्टोन को
Q-49– 16 अगस्त, 2017 को कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी वर्ष 2016- 17 के चौथे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन कितने मिलियन टन होने का अनुमान है?
A-275.68 मिलियन टन|
Q-50– 13 अगस्त, 2017 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व के किस देश को पोलियो मुक्त घोषित किया गया?
A सोमालिया को|

Q-51- 12 अगस्त, 2017 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी पहले समन्वय – आधारित अखिल भारतीय हाथी संख्या आकलन’ के प्रारंभिक परिणाम के अनुसार, देश में हाथियों की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में दर्ज की गई है?
A- कर्नाटक में|
Q-52- 11 अगस्त, 2017 को 5 वर्ष के दूसरे कार्यकाल हेतु कन्या के राष्ट्रपति के रूप में कौन निर्वाचित हुआ?
A- उहुरु केन्याटा |
Q-53– 11 अगस्त, 2017 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड(CBFC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
A प्रसून जोशी को|
Q-54– 10 अगस्त, 2017 को अमेरिका के संघीय उर्जा नियामक आयोग(FERC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील चटर्जी को|
Q-55– 7 अगस्त, 2017 को यूएई सरकार द्वारा किसे सामुदायिक सेवा मेडल प्रदान किया गया?
A फिरोज मर्चेंट को|
Q-56– 11 अगस्त, 2017 को केंद्र सरकार द्वारा आयात निर्यात बैंक का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
A डेबिट रासकीन्हा को|
Q-57– 4 अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता अभियान का ब्रांड एबेसेंडर किसे नियुक्त किया गया?
Aअभिनेता अक्षय कुमार को|
Q-58– 11 अगस्त, 2017 को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) द्वारा शारीरिक सक्रियता हेतु दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का सद्भावना दूत किसे नियुक्त किया गया?
A भारतीय धावक मिल्खा सिंह को|
Q-59– 10-11 अगस्त, 2017 के मध्य बिम्सटेक कि 15वीं मंत्रिस्तरीय बैठक कहां संपन्न हुई?
Aकाठमांडू(नेपाल) मैं|
Q-60– अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस(12 अगस्त), 2017 का मुख्य विषय क्या था?
Aयुवाओं द्वारा शांति स्थापना|
Q-61– 8 अगस्त, 2017 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा कौन सी योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया?
A प. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना|
Q-62– 7 अगस्त, 2017 को मेकांग गंगा सहयोग की आठवीं मंत्री स्तरीय बैठक कहां संपन्न हुई?
Aमनीला(फिलीपींस) में|
Q-63– 2 अगस्त, 2017 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु किस सेवा का शुभारंभ किया गया?
Aमोटरबाइक एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा का|
Q-64– 1 अगस्त, 2017 को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब द्वारा क्लब के सर्वोच्च सम्मान’ भारत गौरव’ से किसे सम्मानित किया गया?
Aधनराज पिल्ले को|
Q-65– 2 अगस्त, 2017 को पुणे स्थित तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा लोकमान्य तिलक अवार्ड 2017 से किसे सम्मानित किया गया?
A आचार्य बालकृष्ण को|
Q-66– 5 अगस्त, 2017 को केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A डॉ. राजीव कुमार को|
Q-67– 1 अगस्त, 2017 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा उचित बाजार व्यवहार पर किसकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है?
A टी.के. विश्वनाथन कि|
Q-68– 31 जुलाई , 2017 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के व्यक्तिगत daata को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने पर सलाह देने हेतु किसकी अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है?
A न्यायमूर्ति बी. एन. श्री कृष्ण की अध्यक्षता में

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18 Live PDF View

[su_document url=”https://sarkaribook.com/wp-content/uploads/2018/02/सामान्य-ज्ञान-प्रश्नोत्त-ilovepdf-compressed.pdf”]

[su_button url=”https://sarkaribook.com/wp-content/uploads/2018/02/सामान्य-ज्ञान-प्रश्नोत्त-ilovepdf-compressed.pdf” target=”blank” background=”#aae396″ color=”#000000″ size=”5″ wide=”yes” radius=”round” icon=”icon: file-pdf-o” icon_color=”#9f0ed8″ text_shadow=”1px 1px 1px #000000″]Download PDF[/su_button]

You May Also Like This

Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends in social media. To get daily information about our post please like my facebook page. You can also joine our facebook group.

Disclaimer: Sarkari Book does not own this book, neither created nor scanned. We just provide the link already available on the internet. If anyway it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]

1 thought on “सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2017-18-सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top