How to apply for PM Kishan Scheme. PM किसान के लिए कैसे आवेदन करें।
How to apply for PM Kishan Scheme:- दोस्तों, भारत सरकार किसानों के लिए हमेशा नए-नए परियोजनाओं को लाती है। किंतु उन परियोजनाओं के बारे में उचित प्रकार से जानकारी ना होने के कारण किसान भाई इन योजनाओं लाभ नहीं उठा पाते। आज के लेख में हम आपको पीएम किसान स्कीम के बारे में जानकारी देंगे। और यदि बताएंगे कि पीएम किसान स्कीम में किसान भाई किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। अंत में यह भी जानकारी देंगे के पीएम किसान स्कीम के लिए कौन-कौन से किसान भाई एवं व्यापारी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पीएम किसान स्कीम की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
भारत सरकार के वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 के अंतरिम बजट में पीएम किसान योजना को प्रस्तावित किया। पीएम किसान योजना 1 सितंबर 2019 से भारत में लागू किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य भारत के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय रूप से सहायता मुहैया करवाना है। तथा किसानों के अनाजों पर लगने वाले करो तथा साहूकारों के चंगुल से किसानों की मेहनत को बचाने के लिए या परियोजना लागू की गई। पीएम किसान योजना प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है।
योजना का नाम | पीएम किसान योजना |
योजना की शुरुआत | 1 सितंबर 2019 |
उद्देश्य | 125 मिलियन किसानों को वित्तीय सहायता देना |
वित्तीय राशि | लगभग 75 हजार करोड़ रुपए |
प्रति किसान की वित्तीय राशि (प्रति वर्ष) | Rs. 6000 प्रति वर्ष |
प्रति किसान की वित्तीय राशि (प्रति 4 माह) | 2000 प्रति 4 माह |
वित्तीय सहायता देना का उद्देश्य | बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक खरीदने के लिए |
राशि जमा करने का स्थान | जन धन खाता |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन CSC या सहज सेवा केंद्र द्वारा |
PM Kishan Scheme का उद्देश्य
पीएम किसान योजना एक केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है जो वित्तीय रूप से कमजोर किसानों को सहायता मुहैया करवाती है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के रूप में किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 दिए जाते हैं। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 75 हजार करोड़ रुपए को लगभग 125 मिलियन किसानों (भारत के किसी भी राज्य का किसान हो ) के मध्य आवंटित किया जाएगा।
Primary teacher salary, Job profile, promotion criteria
PM Kishan Scheme द्वारा पैसों का वितरण
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत 4 माह में एक बार उनके खातों में ₹2000 की किस्त जमा की जाएगी। इस प्रकार प्रति किसान को प्रत्येक वर्ष ₹6000 वितरण किए जाते हैं। यह योजना किसान के परिवार में उपस्थित सदस्य जैसे पत्नी नाबालिक बच्चे आदि को मिलाकर बनाई जाती है। किसानों को दी जाने वाली या वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में जमा करवा दी जाती है।
प्रधानमंत्री किसान योजना के पात्र उम्मीदवार
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली पीएम किसान योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता सभी किसानों को नहीं दी जाती। प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ संस्थागत किसान सेना निवृत्त अधिकारी राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, उच्च आर्थिक स्थिति वाले व्यक्ति, आयकर भुगतान करने वाले व्यक्ति, खुद का व्यवसाय चलाने वाले कर्मचारी, किसान परिवार जो संविधानिक पद पर कार्य करते हो जैसे डॉक्टर, इंजीनियर और वकील अतिरिक्त जिन लोगों को ₹10000 प्रति माह से अधिक पेंशन प्राप्त होती है। वे उम्मीदवार पीएम किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकते। इस योजना का लाभ केवल लघु एवं सीमांत श्रेणी के किसान परिवार ही उठा सकते हैं। पीएम किसान योजना के लिए आवेदन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के किसान कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kishan Scheme) के लिए आवेदन करने हेतु किसान भाइयों के पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- किसानों के पास नागरिकता प्रमाण पत्र होना चाहिए। नागरिकता प्रमाण पत्र के लिए किसान आधार कार्ड तथा वोटर कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
- किसान के पास जमीन के दस्तावेज होने चाहिए।
- पंजीकरण कराते समय किसानों के पास जन धन बैंक खाता का विवरण जैसे पासबुक का होना अनिवार्य है।
How to apply for PM Kishan Scheme
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत देश के सभी राज्यों के किसानों को बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक खरीदने के लिए प्रतिवर्ष ₹6000 वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए किसान भाइयों को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण कराने के लिए किसान भाइयों को निम्न चरणों को पूर्ण करना होता है।
Steps for Apply
- किसान भाई सर्वप्रथम किसी भी सहज जन सेवा केंद्र या सीएससी (CSC) केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
- पीएम किसान सम्मान निधि के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान कॉर्नर (farmer corner) सेक्शन पर क्लिक करें।
- किसान कॉर्नर पर क्लिक करने के पश्चात new farmer registration ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिस पर किसान भाई अपने आधार कार्ड की संख्या डालकर Search बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज ओपन होने के पश्चात ग्रामीण या शहरी पर क्लिक करें और उसके बाद yes बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव, जेंडर, के साथ बैंक का विवरण।
- यदि आप अन्य जमीन हो के बारे में भी जानकारी साझा करना चाहते हैं तो एड बटन पर क्लिक करके जानकारी साझा कर सकते हैं।
- सभी विवरण भरने के पश्चात self declaration form पर क्लिक करके save button पर क्लिक करें।
- इस तरह आप का रजिस्ट्रेशन प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kishan Scheme) में हो जाएगा।
किसान भाइयों आज हमने अपने लेख में प्रधानमंत्री किसान योजना में किस प्रकार रजिस्ट्रेशन करें (How to apply for PM Kishan Scheme)| इस जानकारी को आपके साथ साझा की।आशा करता हूं कि आप इस जानकारी का लाभ उठाकर जल्द ही प्रधानमंत्री किसान योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अन्य लोगों तक इस जानकारी को जरूर शेयर करें।
20+ Free Mocks For RRB NTPC & Group D Exam | |
10+ Free Mocks for IBPS & SBI Clerk Exam | |
10+ Free Mocks for SSC CGL 2020 Exam | |
Attempt Scholarship Tests & Win prize worth 1Lakh+ |