How to become a teacher in Army School
How to become teacher in Army School:- शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए अनेक अभ्यार्थी प्रयास करते हैं, कि उन्हें किसी भी प्रकार से सरकारी स्कूलों में एक टीचर के पद पर कार्य करने के लिए अवसर मिल जाए। इसके लिए अभ्यार्थी 12वीं के बाद अलग-अलग विषयों से स्नातक एवं मास्टर की डिग्री प्राप्त करते हैं। किंतु यदि अभ्यार्थियों को आर्मी में अध्यापक बनने का अवसर दिया जाए तो वह इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएंगे। आज के लेख में हम आपको यह बताएंगे कि किस प्रकार आप आर्मी स्कूलों में एक अध्यापक (How to become teacher in Army School) के पद पर कार्य कर सकते हैं।
आर्मी स्कूलों में अध्यापक (teacher in Army School) के पद पर कार्य करने के लिए किन-किन मानदंडों की आवश्यकता होती है, जिसके पश्चात आप आसानी से आर्मी के स्कूलों में अध्यापक (teacher in Army School) बनकर बच्चों को शिक्षित कर सकते हैं।
Army public School में अध्यापक (teacher in Army School) बनने हेतु अभ्यार्थियों के लिए एक विशेष अवसर दिया गया है जिसमें भारतवर्ष के लगभग 137 आर्मी स्कूलों के लिए लगभग 8000 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस परीक्षा के लिए आवेदन अक्टूबर माह में भरे जा चुके हैं। इस समय आपको इस परीक्षा से जुड़ी हुई तैयारी करने में अथक प्रयास किया जा रहा होगा। जिन अभ्यर्थियों को आर्मी स्कूलों में टीचर बनने की इच्छा रखते हैं| उनके लिए निम्न प्रकार के मानदंडों की आवश्यकता होती है| इसलिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें जिससे आपको आर्मी में टीचर बनने के लिए सभी प्रकार के मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
आर्मी स्कूलों में शिक्षक बनने हेतु आयु सीमा
सामान्यता किसी भी स्कूल में अध्यापक बनने हेतु किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होती किंतु कुछ सरकारी संस्थाओं में आयु सीमा से जुड़ी हुई मापदंड होते हैं जो निम्न है-
वर्ग | आयु सीमा(1 अप्रैल 2021 तक) |
नए उम्मीदवार | 40 साल से कम (दिल्ली के स्कूलों को छोड़कर टीजीटी के लिए 29 वर्ष से कम और पीजीटी के लिए 36 वर्ष से कम आयु होना चाहिए) |
अनुभवी उम्मीदवार (न्यूनतम 5 वर्षों का शिक्षण अनुभव) | 57 वर्ष से कम |
शैक्षणिक योग्यता (teacher in Army School)
आर्मी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न शिक्षण योग्यताओं का होना अनिवार्य है। नीचे हम तालिका के मदद से आपको शिक्षण योग्यता के बारे में जानकारी देंगे।
पद | शिक्षा | प्राप्त प्रतिशत | अधिकतम डिग्री | प्राप्त प्रतिशत |
टीजीटी | स्नातक की डिग्री | 50% अंक | बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) | 50% अंक |
पीजीटी | स्नातक की डिग्री | 50% अंक | बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) | 50% अंक |
पीआरटी | स्नातकोत्तर | 50% अंक | बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) / D.Ed | 50% अंक |
ध्यान देने योग्य बातें:-
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अभ्यार्थियो के पास CTET/TET होना अनिवार्य नहीं है।
- पीआरटी शिक्षक के रूप में नियुक्ति होने के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET/TET का होना अनिवार्य है।
- इन उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन में लगभग 50% अंक का होना अनिवार्य है।
- टीजीटी टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आर्मी स्कूल में अलग-अलग विषयों हेतु शैक्षणिक योग्यता
नीचे तालिका की मदद से हम आपको आर्मी स्कूल में शिक्षक (teacher in Army School) बनने हेतु अलग-अलग विषयों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी देंगे।
पीजीटी शिक्षकों के लिए विषय वार योग्यता (teacher in Army School)
विषय | मुख्य योग्यता | वैकल्पिक योग्यता | व्यवसायिक योग्यता |
हिंदी | हिंदी में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
अंग्रेजी | अंग्रेजी में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
भूगोल | भूगोल में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
अर्थशास्त्र | अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
इतिहास | इतिहास में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
गणित | गणित में मास्टर डिग्री | NCERT से मैथ में एमएससी | B.Ed |
राजनीतिक विज्ञान | राजनीति में मास्टर डिग्री | लोक प्रशासन या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में MA की डिग्री | B.Ed |
रसायन विज्ञान | रसायन विज्ञान या जैव रसायन में मास्टर डिग्री | NCERT से रसायन विज्ञान में एमएससी | B.Ed |
जीव विज्ञान | जीव विज्ञान या वनस्पति विज्ञान में मास्टर डिग्री | NCERT से जूलॉजी/बॉटनी में एमएससी | B.Ed |
बायोटेक | जैव प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
मनोविज्ञान | मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
व्यापार | वाणिज्य में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
कंप्यूटर विज्ञान या सूचना विज्ञान | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/बीई/बीटेक की डिग्री | B.Ed | |
गृह विज्ञान | गृह विज्ञान में मास्टर डिग्री | B.Ed | |
शारीरिक शिक्षा | शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री | B.Ed |
टीजीटी शिक्षकों के लिए विषय वार योग्यता (teacher in Army School)
विषय | मुख्य डिग्री | वैकल्पिक डिग्री | व्यवसायिक योग्यता |
हिंदी | हिंदी में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
इतिहास | इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
अंग्रेजी | अंग्रेजी में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
संस्कृत | संस्कृत में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
राजनीतिक विज्ञान | राजनीतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
भूगोल | भूगोल में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
जीव विज्ञान | जीव विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
गणित | गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
रसायन विज्ञान | रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
भौतिक विज्ञान | भौतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री | RCE/NCERT से संबंधित विषयों के साथ बीएड | B.Ed |
पीआरटी शिक्षकों के लिए विषय वार योग्यता (teacher in Army School)
पद | मुख्य डिग्री | वैकल्पिक डिग्री | व्यवसायिक डिग्री |
पीआरटी | स्नातक की डिग्री पूर्ण | B.Ed/ D.Ed |
ऊपर दिए गए शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार जिन उम्मीदवारों के पास उपरोक्त योग्यताएं है वह आसानी से आर्मी स्कूलों में शिक्षक (How to become teacher in Army School) के पद पर नौकरी हेतु आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों को आर्मी स्कूल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2020 थी। आपको यह जानकारी कैसी लगी इसके बारे में आप अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ।आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है तथा या जानकारी अन्य लोगों तक जरूर शेयर करें।
20+ Free Mocks For RRB NTPC & Group D Exam | |
10+ Free Mocks for IBPS & SBI Clerk Exam | |
10+ Free Mocks for SSC CGL 2020 Exam | |
Attempt Scholarship Tests & Win prize worth 1Lakh+ |