दोस्तों, 2020 और 2021 में हमने देखा कि दुनिया भर में कोरोनावायरस का कहर बहुत ही ज्यादा बना हुआ है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज से पहले भी बहुत से ऐसे जानलेवा वायरस की उत्पत्ति हुई है और आगे भी कई ऐसे जानलेवा वायरस आते रहेंगे। लेकिन इन सभी वायरस से बचने के लिए हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कैसे करें? इसके विषय में हमें जानना बेहद आवश्यक है। आज से पहले जब चेचक, मलेरिया, प्लेग जैसे खतरनाक बीमारियों से हमने अपनी इम्यूनिटी को मजबूत किया है। ठीक है वैसे ही हमें इस कोरोनावायरस से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना जरूरी है। आइए आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण जानकारियां दें जिससे आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं ताकि आगे चलकर आप किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित ना हो।
इम्यूनिटी को मजबूत कैसे करें?
कोरोनावायरस से जहां बड़े बूढ़े भी परेशान हैं वहीं छोटे बच्चे पीछे नहीं है। डॉक्टरों और अलग-अलग एक्सपर्टो का कहना है कि आप इम्यूनिटी को मजबूत कैसे करें? और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको कौन-कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है। जिससे आप कोरोनावायरस का सामना बेहद आसानी से कर सकते हैं। वैसे दोस्तों आपको यह जानकारी दे दें कि हमारे शरीर के इम्यूनिटी कोई एक या 2 दिन में मजबूत होने वाली नहीं होती। इसके लिए हमें अधिक से अधिक का समय भोज्य पदार्थ और दवाओं का सेवन करना होता है।
इसके साथ-साथ हमें अपनी लाइफ स्टाइल में भी कुछ परिवर्तन करके अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। आज के समय में कोरोनावायरस एक बेहद जानलेवा वायरस है। जिस वजह से हमें अपने इम्यूनिटी को मजबूत करने की आवश्यकता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने हेतु किन किन भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।
इम्यूनिटी को मजबूत करने हेतु पदार्थ
- लहसुन (Gerlic):- इसके सेवन से शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बेहद अधिक होती है जो बीमारियों से लड़ने में हमें ताकत देती है। लहसुन एलिसिन नामक ऐसा पदार्थ होता है। जो शरीर में सभी प्रकार के इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में बेहद कारगर होता है।
- पालक (Spinach):- फोलिक एसिड नामक तत्व से भरपूर पालक का सेवन करने से हमारे शरीर में नई नई कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है। जिसमें कोशिकाओं में उपस्थिति देने में मरम्मत होती रहती है। इसके साथ-साथ पालक में आयरन, फाइबर, विटामिन सी आदि मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में बेहद लाभकारी होते हैं।
- मशरूम (Mashroom):- मशरूम के सेवन से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है। इसके अतिरिक्त मशरूम में सेलेनियम नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन तथा नियासिन नामक महत्वपूर्ण तत्व भी उपस्थित होते हैं।
- गिलोय का रस या काढ़ा:- गिलोय के कोई तीन से चार इंच लंबी तना लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तथा मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट बना लें। फिर एक कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ गिलोय के पेस्ट को उबाल लें। इस कार्य को इतना उबालें की पानी लगभग एक चौथाई बचे। अब इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- आंवले का चूर्ण:- इम्यूनिटी को मजबूत कैसे करें इसके लिए आंवला बेहद कारगर साबित होता है। आंवले का चूर्ण बना कर, आधे चम्मच आंवले के चूर्ण के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट देने से इम्यूनिटी और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- त्रिफला का चूर्ण:- बाजार में उपस्थित त्रिफला का चूर्ण बनाकर आधे चम्मच चोर को गुनगुने पानी के साथ शाम को ले। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।
लाइफस्टाइल में परिवर्तन
- प्रत्येक दिन कम से कम 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का ब्रिस्क वॉक या कोई भी एक्सरसाइज करनी आवश्यक है।
- सोते समय गुनगुने पानी से गरारा करते रहे। गरारा करने से वायरस या बैक्टीरिया मुंह से गले तक नहीं पहुंच पाते।
- प्रत्येक दिन 10 से 15 मिनट तक अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार करना आपके लिए लाभदायक होता है।
- यदि आपकी जिंदगी काफी बिजी है तब भी आप पर्याप्त नींद अवश्य लें।
- अपने वजन को नियंत्रित रखें। वजन के बढ़ने अथवा घटने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
- स्मोकिंग या शराब पीने की लत आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
क्या कमजोर इम्यूनिटी के लोग भी कोरोना से बच सकते हैं?
इम्यूनिटी क्या है?, इम्यूनिटी को मजबूत कैसे करें? क्या किसी भी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर वह कोरोनावायरस से बच सकता है? इस प्रकार के प्रश्न प्रत्येक व्यक्ति के मस्तिष्क में उठते रहते हैं। किंतु क्या आप यह जानते हैं कि इम्यूनिटी हमारे शरीर को बाहर से आने वाले बैक्टीरिया और वायरस से बचाने के लिए बेहद आवश्यक होती है। अब प्रश्न यह आता है कि क्या किसी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है तो वह कोरोनावायरस से बच सकता है या नहीं? तो दोस्तों हम आपको यह बताते चलें कि जब व्यक्ति 45 वर्ष का हो जाता है तब उसके इम्यून क्षमता बेहद कम हो जाती है। जिसके कारण उसे इस सामान से सामान बीमारी भी आसानी से हो जाती है।
प्राचीन भारत पर पारसीक (पारसी) आक्रमण एवं उसके प्रभावों की विवेचना कीजिए।
जहां तक कोरोनावायरस के प्रभाव की बात है तो 45 वर्ष से अधिक वाले व्यक्ति तथा जिन्हे डायबिटीज, कैंसर, दिल की बीमारी जैसी घातक बीमारियां होती है उन्हें कोरोनावायरस के प्रभाव से बचाया नहीं जा सकता। किंतु यदि आप की उम्र 45 वर्ष से कम है और इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आप अपने दैनिक लाइफ़स्टाइल तथा आहार को बदलकर कोरोनावायरस से बच सकते हैं। हमने ऊपर आपको इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई है। आशा करते हैं कि आप इन जानकारियों का सदुपयोग करके कोरोनावायरस से लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही साथ अपने परिवार को भी खुशहाल रखेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उत्तर:- इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप अपने दैनिक आहार और लाइफस्टाइल को चेंज कर सकते हैं। इससे आप अपनी इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।
उत्तर:- हां, कोरोनावायरस उन सभी उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकता है जिनके इम्यून सिस्टम कमजोर है।
उत्तर:- अलग-अलग जानकारी के अनुसार अभी तक यह पता चला है कि कोरोनावायरस मनुष्य के नाक से निकलने वाले छोटे-छोटे बूंदों से फैलता है। किंतु अभी हाल में ही यह भी तथ्य सामने आया है कि कोरोनावायरस हवा के माध्यम से आसपास के व्यक्तियों में फैलता है।
उत्तर:- कोरोनावायरस सबसे पहले हमारे नाक और गले को प्रभावित करता है। जिसके पश्चात धीरे-धीरे आपका फेफड़ा निमोनिया के लक्षण से प्रभावित हो जाता है।
- A Step-by-Step Guide to Improve Your Writing with the Help of Paraphrasingtool.ai
- 3 Common Essay Writing Mistakes and How to Avoid Them
- How to Prepare for CAT Entrance Exam 2023
- Limit of a Function: Definition, Properties, and Calculations
- How U.S. Health Insurance Works, 5 main types of insurance in United States
- What are the advantages of sole trade
- What are the main features of sole trade?
- Listening is one way process Explain. What are the types of listening?
- Give definitions of sole trade.