भारत के आंतरिक सुरक्षा संगठन (India’s internal security organization)

Dear Readers आज हम आप सभी के लिए एक बहुत ही important जानकारी लेकर के आये है जो आप सभी के साथ share कर रहे हैं | यह जानकारी भारत के आन्तरिक सुरक्षा संगठन के बारे में | इस Post के माध्यम से आज हम आप सभी को भारत में कोन-कोन सी सुरक्षा संगठन है,उसके बारे में पूरी जानकारी देंगे | आप की जनकारी के लिए हम बता दें की प्रतियोगी परीक्षाओं में यहाँ से प्रश्न पूछे जा सकते हैं, आज का हमारा यह post परीक्षा की दृष्टि से बहुत  ही महत्वपूर्ण है | जो छात्र competitive exams की तैयारी कर रहे हैं ओ इस Post को अच्छी तरह से पढ़ लें और यद् कर लें |  हम आप को नीचे बता रहे हैं की हमारे भारत में कोन-कोन से आंतरिक सुरक्षा संगठन हैं |

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • BSF की सथापना 1965 ई. में हुई इसका मुख्यालय दिल्ली में है |
  • BSF सामान्य काल में देश की सीमाओं की निगरानी करता है एवं साथ ही साथ राज्यों के सिविल प्रशासन की भी सहायता करता है |
  • BSF के पास 186 बटालियन एवं 2 लाख 40 हजार सुरक्षाकर्मी हैं |

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

  • ITBP की सथापना 24 अक्टूबर 1962 को तिब्बत के साथ लगी भारतीय सीमा की रक्षा के लिए हुई थी |
  • तिब्बत से लगे भारतीय सीमा रेखा की लम्बाई 2115 किमी. है |
  • इस बल का मुख्यालय नई दिल्ली में है |
  • इस सीमा बल का अध्यक्ष महानिदेशक कहलाता है |
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पास 45 बटालियन हैं |

असम राइफल्स

  • देश के इस प्राचीनतम केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की स्थापना 1835 ई. में हुई |
  • असम राइफल्स का मुख्यालय शिलांग में है |
  • पूर्वोत्तर सीमा की सुरक्षा असम राइफल्स के द्वारा की जाती है |
  • असम राइफल्स को पूर्वोत्तर का प्रहरी और पर्वतीय लोगों का मित्र खा जाता है |

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

  • इस बल की स्थापना 27 जुलाई, 1939 को ‘क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस’ के नाम से हुई थी |
  • 28 दिसंबर ,1949 को इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा गया |
  • CRPF के आधिकारियों को ट्रेनिंग राजस्थान के माउन्टआबू  स्थित अकादमी में कदी जाती है |
  • CRPF की तीन प्रशिक्षण कॉलेज निकट (मध्य प्रदेश) , नादेड़ (महाराष्ट्र) , कोयंबटूर (तमिलनाडु) में स्थित है |
  • इस सुरक्षा बल के पास वर्तमान में 218 बटालियन हैं |

केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF)

  • इस सुरक्षा बल की स्थापना 1969 में हुई |
  • भारत के सशस्त्र बल का दर्जा इसे 1983 में प्रदान किया गया |
  • CISF विश्व का सबसे बड़ा औधोगिकी सुरक्षा बल है |
  • CISF का मुख्यालय नै दिल्ली में है |
  • इसका कार्य देश के प्रमुख औधोगिक इकाइयों एवं ऐतिहासिक इमारतों को सुरक्षा प्रदान करना है |

सशस्त्र सीमा बल (SSB)

  • स्पेशल सर्विस व्यूरो नाम से इस सुरक्षा बल की स्थापना 1963 ई. में चीनी आक्रमण के भय को कम करने के उद्देश्य से की गयी थी |
  • यह अर्धसैन्य बल वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है |
  • वर्तमान में इस सुरक्षा बल को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भी तैनात किया गया है |

इसे भी पढ़ें

स्पेशल फ्रंटियर फोर्सेज (SFF)

  • इसका गठन तिब्बती रिफ्यूजियो को लेकर गुरिल्ला बल के रूप में की गयी थी |
  • इस सुरक्षा बल का मुख्यालय उत्तराखंड के चकराता में है |
  • स्पेशल फ्रंटियर फोर्सेस को इस्तेब्लिशमेंट 22 के नाम से भी जाना जाता है |
  • यह सुरक्षा बल ‘रॉ’ एजेंसी के पर्यवेक्षण में कार्य करता है |

डिफेंस सिक्युरिटी कोर (DSC)

  • DSC की स्थापना 25 अप्रैल 1947 को मथुरा (उत्तर प्रदेश)में की गयी थी |
  • प्रारंभ में इसका नाम डिफेंस डिपार्टमेंट कांस्टेबुलरी सेंटर था |
  • DSC द्वारा देश के आणविक लेबोरेटरी तथा DRDO के संस्थानों को सुरक्षा प्रदान की जाती है |
  • DSC रक्षा मंत्रालय के आधीन कार्यरत है जिसमें मुख्या रूप से पूर्व सैन्यकर्मी शामिल हैं |

भारतीय गृह रक्षा दल (Indian Homeguard)

  • भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में भारत गृह रक्षा दल का गठन किया गया था |
  • यह एक  अर्द्धसैनिक बल है, जो भारतीय पुलिस बल के सहायक अंग के रूप में कार्यरत है |

रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)

  • CRPF की एक विशेष शाखा के रूप में इसकी स्थापना 11 दिसंबर, 1991 को हुई |
  • इसे दंगा निरोधी बल के रूप में भी जाना जाता है |
  • इस बल की तैनाती सांप्रदायिक हिंसा की आशंका वाले क्षेत्रों में की जाती है |

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

  • NSG की स्थापना केंद्रीय आपात ऑपरेशनल बल के रूप में 1984 में की गई |
  • इस बल के दो घटक हैं जिसमें सेना के जवान तथा केंद्रीय पुलिस बल एवं राज्य पुलिस बल के मर्मचारी शामिल हैं |
  • इसका गठन जर्मनी के जेडीजी-9 की तर्ज पर किया गया है |

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG)

  • इस सुरक्षा बल की स्थापना 1985 ई. में की गयी थी |
  • यह एक प्रशासनिक सुरक्षा एजेंसी है जो प्रधानमंत्री एवं उच्च पदासीन अधिकारीयों को सुरक्षा प्रदान करता है |
  • इस सुरक्षा बल के कार्यवाहक अधिकारी विभिन्न राज्यों/केंद्र के IPS अधिकारी होते हैं |

तो दोस्तों यह रही हमारे फ़ोर्स के बारे में पूरी जानकारी आब आप को पूरी तरह से हमारे इंडियन फोर्सेज के बारे में सही से सटीक जानकारी हो गयी होगी | यहाँ पर जितनी भी जानकारी दे हुई है ओ सभी भारत के आंतरिक सुरक्षा संगठन के बारे में था |इसे भी पढ़ें 

Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends in social media. To get daily information about our post please like my facebook page. You can also joine our facebook group.

Disclaimer : Sarkari Book does not own this book, neither created nor scanned. We just providing the link already available on internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: sarkaribook.com@gmail.com

1 thought on “भारत के आंतरिक सुरक्षा संगठन (India’s internal security organization)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Scroll to Top