Hello Readers कैसे हैं आप सभी? दोस्तों पिछले कई Post में हमने आप सभी लोगो के लिए कई कई एसी जानकारियां शेयर की है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये हैं| दोस्तों इसी से सम्बंधित आज हम आप सभी छात्रों के लिए “भारतीय सड़क परिवहन से सम्बंधित परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर” आप सभी छात्र-छात्राओं के लिए शेयर कर रहे हैं| दोस्तों आप सभी की जानकारी के लिए हम बता दें की हमने इस पोस्ट में जितने भी प्रश्नोत्तर दिए हुए हैं ओ सारे के सारे कई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछा जा चूका है| आप सभी इस जानकारी को अच्छे से यद् कर लें और अपने आगामी परीक्षाओं की तैयारी सही से करें|
भारतीय सड़क परिवहन से सम्बंधित परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
1- प्रश्न- भारत में देश के कुल यातायात में सड़क यातायात का भाग है- (u.p.p.c.s(Mains) 2014)
उत्तर- 80%
व्याख्या- भारत में 33 लाख किमी सड़क नेटवर्क है, जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है| परिवहन के क्षेत्र में सड़कों का स्थान अग्रणी है| वर्तमान में 65% माल यातायात का तथा 80% यात्री यातायात का परिवहन सड़कों द्वारा होता है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
2- प्रश्न- भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है और उनकी कुल लंबाई तकरीबन कितनी है?(B.P.S.C(Pre) 2001)
उत्तर- 64 और 4000000 किमी
व्याख्या- प्रश्नकाल संदर्भ में वर्ष 2001 में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 64 और लंबाई 40000 किमी. रही होगी| अगस्त 2015 के आंकड़ों के अनुसार भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 250 से अधिक तथा इनकी अनुमानित लंबाई 100087.08 किमी. है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
3- प्रश्न- भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?(M.P.P.C.S(Pre) 2013)
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग 7
व्याख्या- भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7(NH-7)है| यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर गुजरता है| यह वाराणसी से लेकर कन्याकुमारी तक 2369 कि मी. लंबा है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 का विस्तार दिल्ली से मुंबई तक 1375 किमी. तक है| एन. एच.1, दिल्ली से अमृतसर- पाकिस्तान सीमा तक तथा एन. एच.2 दिल्ली से कोलकाता तक 1465 किमी लंबा है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
4- प्रश्न- राष्ट्रीय मार्ग क्र.4 निम्नलिखित से होकर जाता है–(P.C.S(Pre) 2003)
उत्तर- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु
व्याख्या- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 4 महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्यों से होकर जाता है| राष्ट्रीय राजमार्ग 4 की कुल लंबाई इस प्रकार विभाजित है
राज्य | लंबाई (किमी में) |
(1) महाराष्ट्र | 371 |
(2) कर्नाटक | 658 |
(3) आंध्र प्रदेश | 83 |
(4) तमिलनाडु | 123 |
कुल लंबाई | 1235 |
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
5- प्रश्न- निम्नलिखित रेल सुरंगों का लंबाई के अनुसार सही अवरोही क्रम क्या है|(U.P.P.C.S(Mains) 2015)
उत्तर- पीर पंजाल, कारबुद , नाथूवाडी ,बरदेवादी
व्याख्या- भारत में रेल सुरंगों का लंबाई के अनुसार सही क्रम है- पीर पंजाल रेल सुरंग(11 कि मी) कारबुद रेल सुरंग(6.5 किमी) नाथूवाडी रेल सुरंग(4.3 किमी) बारदेवादि रेल सुरंग(4 किमी) तथा टीक रेल सुरंग(4 किमी)
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
6- प्रश्न- निम्नलिखित में से किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई पाई जाती है?(U.P.P.C.S.(Pre) 2000)
- आंध्र प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
उत्तर- उत्तर प्रदेश
व्याख्या- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई उत्तर प्रदेश(8483 किमी) में पाई जाती है| इसके बाद क्रमश: राजस्थान(7906 किमी) ,आंध्र प्रदेश (5231 किमी) एवं महाराष्ट्र(7434 किमी) का स्थान आता है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
7- प्रश्न- भारत में निम्न राज्यों में से किसके प्रांतीय राजमार्गों की सकल लंबाई सबसे अधिक है?(U.P.U.D.A./L.D.A.(Pre) 2013)
- गुजरात
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
उत्तर- महाराष्ट्र
व्याख्या- 2012- 13 के अनुसार , 31 मार्च, 2013 तक विकल्पों में दिए गए राज्यों में प्रांतीय राजमार्गों की सकल लंबाई की स्थिति इस प्रकार है-
राज्य | प्रांतीय राजमार्ग की लंबाई(किमी में) |
महाराष्ट्र | 35765 |
गुजरात | 118,500 |
राजस्थान | 10465 |
उत्तर प्रदेश | 7703 |
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
8- प्रश्न- भारत में किस राज्य में प्रदेश राजमार्ग की लंबाई सर्वाधिक है ?(U.P.U.D.A./L.D.A.(Pre) 2010)
उत्तर- महाराष्ट्र
व्याख्या- उपर्युक्त पदों की व्याख्या देखें|
9- प्रश्न- स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का संबंध किस के विकास से है?(U.P.Lower Sub.(pre) 2004)
उत्तर- राजमार्ग
व्याख्या- स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का संबंध राजमार्ग से है| इसके तहत देश के चार महानगरों को सड़क के द्वारा जोड़ा जाएगा|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
10- प्रश्न प्रधानमंत्री भारत जोड़ो परियोजना’ संबंधित है-(M.P.P.C.S(Pre) 2013)
उत्तर- राजमार्गों के विकास से
व्याख्या-‘ प्रधानमंत्री भारत जोड़ो परियोजना'(PMBJP) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो कि राजमार्गों के विकास से संबंधित है| इस परियोजना के तहत गलियारे के माध्यम से पर्यटन स्थलों और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को BOT के आधार चार लेन सड़क से जोड़ा जाना है| ऐसे राज्यों की राजधानियों जो की एन. एच. डी. पी.(NHDP) नेटवर्क से दूर है, उनको NHDP से चार लेन राजमार्गों से जोड़ा जाना है| इस परियोजना के तहत 4676 कि मी सड़क के निर्माण का प्रस्ताव है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
11- प्रश्न- प्रस्तावित पूर्व- पश्चिम एवं उत्तर दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक दूसरे को काटते हैं–(U.P.P.C.S(Pre) 1999)
उत्तर- झांसी में
व्याख्या- पूर्व पश्चिम गलियारा सिल्वर को पोरबंदर से तथा उत्तर दक्षिण गलियारा श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है| यह एक दूसरे को झांसी(उत्तर प्रदेश) में काटते हैं| इसलिए झांसी को दोनों दिशाओं का केंद्र बिंदु माना गया है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
12- प्रश्न- उत्तर-प्रदेश व पूर्व-पश्चिम कोरिडोर सुपर हाईवे का मिलन कस्बा है–(R.A.S./R.T.S(Pre) 2013)
उत्तर- झांसी
व्याख्या- उपर्युक्त पदों की व्याख्या देखें
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
13- प्रश्न- दो औरराष्ट्रीय राजमार्ग- कन्याकुमारी- श्रीनगर राजमार्ग एवं पोरबंदर- सिलचर राजमार्ग, जो राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत अंतर्गत निर्मित हो रहे हैं, एक दूसरे से मिलेंगे(U.P.U.D.A/.L.D.A.(Pre)
उत्तर- झांसी में
व्याख्या- उपर्युक्त पदों की व्याख्या देखें|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
14- प्रश्न- निम्नलिखित नगर युग्मों में से कौन सा एक हाल ही में 6 पथ एक्सप्रेस मार्ग द्वारा संबंध किया गया है?(I.A.S(PRE) 1998)
उत्तर- मुंबई तथा पुणे
व्याख्या- मुंबई पुणे द्रुतगामी महामार्ग भारत का पहला 6 पथ गामी एक्सप्रेस मार्ग है| यह मुंबई के कलंबोली से प्रारंभ होकर पुणे के निकट देहो आरडी तक 93 किमी(58 मील) लंबा सफर तय करता है| इसका निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण की निगरानी में हुआ है| इसकी लागत 16300000000 रुपए(लगभग 362 मिलियन डॉलर) आई और अप्रैल 2002 से यह पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया गया| इस एक्सप्रेस मार्ग पर निर्मित सुरंगों का निर्माण कोकण कारपोरेशन लिमि द्वारा किया गया है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
15 -प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग 3 से नहीं जुड़ा है?(U.P.P.C.S(PRE) 2001)
- आगरा
- भोपाल
- धुले
- ग्वालियर
उत्तर- भोपाल
व्याख्या- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 मध्य प्रदेश(712 किमी) महाराष्ट्र(391 कि मी) राजस्थान(32 किमी) तथा उत्तर प्रदेश
(26 किमी) से होकर गुजरता है, जिसकी कुल लंबाई 1161 किमी है| यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर नहीं गुजरता है| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 का रूट निम्न प्रकार है –
आगरा- ग्वालियर- शिवपुरी- इंदौर- धुले- नासिक- थाड़े- मुंबई|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
16- प्रश्न- प्रधानमंत्री की ग्राम सड़क योजना है-(U.P.P.C.S(Pre) 2001)
उत्तर- उन गांव में सामुदायिक जीवन के विकास हेतु जो सड़क से भलीभांति संबंध नहीं है|
व्याख्या- 1000 से अधिक जनसंख्या वाले सभी ग्रामों को प्रत्येक मौसम के लिए अनुकूल अच्छी सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 25 दिसंबर, 2000 को प्रारंभ की गई है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
18- प्रश्न- उन भारतीय राज्यों का उनके प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्र उनकी भूतल मार्गों की लंबाई के अवरोही क्रम में सही अनुक्रम क्या है?(I.A.S(Pre) 1998)
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- पंजाब
- तमिलनाडु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
कूट:
- 4,3,2,1
- 4,3,1,2
- 3,4,1,2
- 3,4,2,1
उत्तर-3,4,2,1
व्याख्या- सड़क संख्या की 2012 के अनुसार
राज्य | प्रति 100 वर्ग किमी. क्षेत्र भूतल मार्ग |
पंजाब | 166.23 किमी |
महाराष्ट्र | 108.99 किमी |
तमिलनाडु | 144.62 किमी |
हरियाणा | 87.49 कि मी |
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
16- प्रश्न- भारतीय परिवहन प्रणालियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (I.A.S(Pre) 2002 )
1 भारत रेलवे प्रणाली विश्व में सबसे बड़ी है|
2 भारतीय राजमार्ग संपूर्ण सड़क परिवहन आवश्यकता के 45% की पूर्ति करते हैं|
3 राज्यों में, केरल की भूतल मार्ग सघनता उच्चतम है|
4 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 देश का सबसे बड़ा राजमार्ग है
उत्तर- 2 और 4
व्याख्या- भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 देश का सबसे बड़ा राजमार्ग है जिसकी लंबाई 2369 किमी है जो वाराणसी को जबलपुर, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु होता हुआ कन्याकुमारी से जोड़ता है| राष्ट्रीय राजमार्ग संपूर्ण सड़क नेटवर्क का 1.7% ही है किंतु यह उसकी आवश्यकता का 40 से 45% की पूर्ति करते हैं| इस प्रकार कथन 2 तथा 4 सही है| प्रश्नकाल के दौरान राज्यों में गोवा की भूतल मार्ग सघनता सर्वाधिक थी| सड़क संख्या की 2012 के अनुसार वर्तमान में केरल की भूतल मार्ग सघनता सर्वाधिक है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
17- प्रश्न- अमृतसर से दिल्ली होकर कोलकाता तक के राष्ट्रीय राजमार्ग की संख्या है-(I.A.S(Pre) 1995)
उत्तर- 2
व्याख्या- विकल्प में दिए गए चारों राष्ट्रीय राजमार्गों(1,2,4,8) में से कोई भी राजमार्ग अमृतसर से दिल्ली होकर कोलकाता तक नहीं जाता है| दिए गए का मार्ग निम्नवत है-
राष्ट्रीय राजमार्ग1- दिल्ली -अंबाला- जालंधर- अमृतसर – इंडो पाक- बॉर्डर
राष्ट्रीय राजमार्ग2- दिल्ली- मथुरा- आगरा- कानपुर- इलाहाबाद- वाराणसी- मोहनिया- बरही- पलसित , वेद्धवती – बारा – कोलकाता
राष्ट्रीय राजमार्ग4 – भाड़े-पुणे – बेलगांव- हुबली- बंगलुरु- रानीपेट- चेन्नई
राष्ट्रीय राजमार्ग8 – दिल्ली- जयपुर- अजमेर- उदयपुर- अहमदाबाद- बड़ोदरा- मुंबई|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
18- प्रश्न- भारत का 40% सड़क परिवहन होता है(B.P.C(Pre) 2008)
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग से
व्याख्या- भारत की सड़क प्रणाली विश्व की दूसरी विशालतम सड़क प्रणालियों में से एक है| राष्ट्रीय राजमार्ग देश की सबसे महत्वपूर्ण सड़क प्रणाली है जिसका निर्माण तथा रख-रखाव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाता है| वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई100087.08 किमी है जो देश के कुल सड़कों की लंबाई का मात्रक 1.7% है| किंतु संपूर्ण देश के सड़क परिवहन का लगभग 40% यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ही संपन्न होता है| देश में कुल 250 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसमें सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 है, जो वाराणसी से कन्याकुमारी तक जाता है| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 और 2 को सम्मिलित रूप से ग्रांड ट्रंक रोड कहा जाता है| सड़कों की सबसे अधिक लंबाई महत्त्व महाराष्ट्र में(589625 लाख किमी) है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
19- प्रश्न- निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्ग में से किसकी मध्यप्रदेश में लंबाई सर्वाधिक है?(M.P.P.C.S(Pre) 2008)
- एन.एच.-3 आगरा-ग्वालियर-देवास (मुंबई)
- एन.एच.-7 वाराणसी-रीवा-जबलपुर-सेलम
- एन.एच.-12 जबलपुर-भोपाल-जयपुर
- एन.एच.-26 झाँसी-सागर-लाखनादौर
उत्तर- एन. एच.-3 आगरा- ग्वालियर- देवास(मुंबई)
व्याख्या- म. प्र. मैं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -3 दिए गए विकल्प में सर्वधिक(712 कि मी) लंबा है| इसकी कुल लंबाई 1161 कि मी है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
20- प्रश्न- राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना से संबंधित निम्न कथनों में कौन सही है? सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए (U.P.P.C.S. 2008)
1. यह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता को जोड़ता है|
2. इसकी कुल लंबाई 5846 किलोमीटर है|
3. उत्तर- दक्षिण गलियारा श्रीनगर- कन्याकुमारी को जोड़ता है|
4. पूर्व- पश्चिमी गलियारा सिलचर को द्वारिका से जोड़ता है
कूट:
- 1 एवं 2
- 2 एवं 3
- 1 एवं 4
- 2 एवं 4
उत्तर- 2 एवं 3
व्याख्या– राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना दिल्ली मुंबई कोलकाता और चेन्नई को जोड़ती है| इसकी कुल लंबाई 5846 किमी है| उत्तर- दक्षिण गलियारा श्रीनगर से कन्याकुमारी को जोड़ता है| पूर्व- पश्चिम गलियारा सिलचर से पोरबंदर को जोड़ता है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
21- प्रश्न- निम्नलिखित राष्ट्रमार्गो में से किसकी सबसे अधिक लंबा है?(P.C.S.(Pre) 2011)
- आगरा -मुंबई
- चेन्नई-थाडे
- कोलकाता- हजीरा
- पुणे – मछलीपत्तनम
उत्तर- कोलकाता- हजीरा
व्याख्या- प्रश्न गत महामार्ग तथा उनकी लंबाई की स्थिति निम्नानुसार है-
महामार्ग | महामार्ग संख्या | लंबाई (किमी में) |
आगरा -मुंबई | (3) | 1161 |
चेन्नई-थाडे | (4) | 1235 |
कोलकाता- हजीरा | (6) | 1949 |
पुणे – मछलीपत्तनम | (9 ) | 841 |
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
25 -प्रश्न – निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?(u.p.p.c.s(mains) 2002)
उत्तर- हैदराबाद- दक्षिणी मध्य रेलवे का मुख्यालय
व्याख्या- हल्दिया से इलाहाबाद तक राष्ट्रीय जलमार्ग-1 विस्तृत है, नासिक और पुणे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 50 अवस्थित है, दुर्गापुर- कोलकाता एक्सप्रेस राजमार्ग संख्या -2 से जुड़े हुए हैं| दक्षिण मध्य रेलवे का मुख्यालय हैदराबाद में नहीं बल्कि सिकंदराबाद में अवस्थित है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
26- प्रश्न– निम्नलिखित राज्यों को उनके राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए| नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए(U.P.P.C.S(Mains) 2004)
- अरुणाचल प्रदेश
- मिजोरम
- नागालैंड
- सिक्किम
उत्तर- मिजोरम
व्याख्या- 25 अगस्त, 2015 की स्थिति के अनुसार प्रश्न गत राज्यों तथा उनके राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई का क्रम वर्तमान में निम्नानुसार है-
राज्य | राष्ट्रीय राजमार्ग की ल. (किमी में) |
अरुणाचल प्रदेश | 2513.05 |
मिजोरम | 11381 |
नागालैंड | 1150 |
सिक्किम | 309 |
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
26- प्रश्न- ‘जवाहर सुरंग’ कहां से गुजरती है? (P.C.S(Pre) 2014)
उत्तर- बनिहाल
व्याख्या- जवाहर सुरंग जम्मू एवं कश्मीर राज्य में पीर पंजाल श्रेणी के बनिहाल दर्रे से होकर गुजरती है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
27 -प्रश्न – भारत में सबसे पहले रेल मार्ग तैयार हुआ था-(B.P.S.C(Pre) 2000)
उत्तर- 18253 में
व्याख्या- भारत में लॉर्ड डलहौजी के काल में सर्व प्रथम रेल मार्ग वर्ष 18253 में बनकर तैयार हुआ, जिस पर 16 अप्रैल 18253 को मुंबई से थाणे के बीच पहली ट्रेन चलाई गई थी| यह ट्रेन मुंबई के बोरीबंदर स्टेशन से 14 सवारी डिब्बे में 400 मेहमान यात्रियों को लेकर 34 किमी की दूरी तय करके थाणे स्टेज पर पहुंची थी|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
28 – प्रश्न- भारत की पहली रेलवे लाइन किन स्थानों के बीच कब बनी?(M.P.P.C.S(Pre) 1994)
उत्तर- मुंबई- थाणे के बीच 1853 में
व्याख्या- उपरोक्त प्रश्न की व्याख्या देखें
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
29- प्रश्न- भारत में प्रथम बार रेल कब चली? (U.P.P.C.S(pre) 1990)
उत्तर- 1853
व्याख्या- उपरोक्त प्रश्न की व्याख्या देखें
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
30- प्रश्न- बड़ी लाइन की दो पटरियों के बीच की दूरी होती है?(B.P.S.C(Pre) 1992)
उत्तर- 51/2 फीट
व्याख्या- रेल मार्गों को चौड़ाई की दृष्टि से तीन भागों में विभक्त किया गया है-
(1) मीटर गेज- दोनों पटरियों के मध्य 1 मीटर की दूरी होती है|
(2) चौड़ी बड़ी लाइन- दोनों पटरियों के मध्य1.676मी .या 1676 मी मी या 51/2 फिट की दूरी होती है|
(3) छोटी लाइन- दोनों पटरियों के मध्य 762 मिमी. या 610 मिमी की दूरी होती है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
31 -प्रश्न – गोरखपुर से मुंबई की रेल यात्रा का न्यूनतम दूरी वाला मार्ग है-(U.P.P.C.S(Pre) 1993)
उत्तर- इलाहाबाद होकर
व्याख्या- भारत के रेल मार्ग मानचित्र अवलोकन से स्पष्ट है कि इलाहाबाद होकर गोरखपुर से मुंबई का मार्ग न्यूनतम दूरी का होगा|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
32 – प्रश्न- प्रश्न भारत के रेल मंत्रालय की बुलेट- ट्रेन चलाने की योजना है(U.P.U.D.A./L.D.A(Pre)2001)
उत्तर- मुंबई- अहमदाबाद के
व्याख्या- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिसंबर 2004 में मुंबई अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना को अनुमोदित किया था| इसके लिए जापान के साथ समझौता हुआ| जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी ने जून 2015 में मुंबई अहमदाबाद के मध्य बुलेट ट्रेन की योजना प्रस्तुत की|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
33- प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?(I.A.S(Pre) 2006)
(रेलवे जोन) | (मुख्यालय) |
(a) उत्तर पूर्व रेलवे | गोरखपुर |
(b) दक्षिण पूर्व रेलवे | भुवनेश्वर |
(c) पूर्वी रेलवे | कोलकाता |
(d) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | बिलासपुर |
उत्तर- दक्षिण पूर्व रेलवे – भुवनेश्वर
व्याख्या- दक्षिण – पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कोलकाता है| जबकि भुवनेश्वर में पूर्वी तटीय रेलवे का मुख्यालय है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
34- प्रश्न- दक्षिणी- पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है- (M.P.P.C.S(Pre) 1990)
उत्तर- कोलकाता
व्याख्या- उपर्युक्त कथन की व्याख्या देखें|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
35- प्रश्न- भारतीय रेल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- (IAS Pre 2005)
1. उत्तर – पश्चिम रेलवे का मुख्यालय जोधपुर में स्थित है|
2. इंडरेल पास- एक इच्छा अनुसार यात्रा टिकट विशेषता स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत का किसी खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है|
3. फेरी क्वीन विश्व के सबसे पुराने चालू इंजन को प्रयोग करने वाली गाड़ी है तथा भारतीय रेलवे इसके द्वारा वन्य जीवन तथा विरासत स्थलों की यात्रा आयोजित करती है|
उपरोक्त कथनों में से/सा सही है/हैं ?
- केवल 2
- केवल 3
- 1 और 2
- कोई भी नहीं
उत्तर- केवल 3
व्याख्या- उत्तर पश्चिम रेलवे का मुख्यालय जयपुर में है ना कि जोधपुर में| इंडरेल पास विशिष्टता विदेशी पर्यटक को, अप्रवासी भारतीय, विदेशी पर्यटकों की भारतीय पत्नियों या पतियों एवं इन सभी के घरों के लिए अनुमान्य नामक यात्रा टिकट है| इसके द्वारा ही व्यक्ति एक निश्चित अवधि में भारत में कहीं भी रेल यात्रा कर सकते हैं| इस प्रकार प्रथम दो कथन असत्य है| तृतीय कथन सत्य है क्योंकि फेरी क्वीन विश्व के सबसे पुराने इंजन का प्रयोग करने वाली गाड़ी है| इस इंजन का निर्माण वर्ष 1855 में हुआ था और यहां 1978 चालू रहा| इसे पुनः वर्ष 1997 में भारतीय रेलवे ने चलाया|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
36- प्रश्न- रेलवे का जोन मुख्यालय -हाजीपुर स्थित है- (B.P.S.C(Pre) 2008)
उत्तर- बिहार में
व्याख्या- बिहार में रेल परिवहन का प्रारंभ वर्ष1860-62 में हुआ था जब ईस्ट इंडिया रेलवे कंपनी ने गंगा के किनारे से कोलकाता तक जाने वाली रेल के मुख्य लाइन बिछाई थी 2013- 14 के आंकड़ों के अनुसार बिहार में रेल मार्ग की कुल लंबाई 3639 कि मी है| वर्तमान में यह रेलवे को 17 जोनो में बांटा गया है| इसमें एक मात्र पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है| हाजीपुर मुख्यालय ने 1 अक्टूबर 2002 से सुचारू रूप से कार्य करना प्रारंभ किया| भारत के 17 रेलवे जोनों में से 5 मुख्यालयों की लाइने बिहार से गुजरती है, जो इस प्रकार है-
1 . पूर्वोत्तर रेलवे 2. पूर्वी रेलवे 3. दक्षिणी पूर्वी रेलवे 4. उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे 5. पूर्व मध्य रेलवे|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
37 -प्रश्न – उत्तर -मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय कहां स्थित है? (P.C.S(Pre) 2012)
उत्तर- इलाहाबाद
व्याख्या- उत्तर- मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय इलाहाबाद में अवस्थित है| उत्तर- मध्य रेलवे जोन 1 अप्रैल 2003 को स्थापित किया गया था| उत्तर रेलवे जोन का मुख्यालय नई दिल्ली में पश्चिम मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय जबलपुर में स्थित है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
38- प्रश्न- यद्यपि रेलवे भारत में सबसे अधिक व्यापक परिवहन साधन है परंतु स्वतंत्रता के बाद की अधिकांश अवधि मैं सड़क परिवहन को सर्वाधिक प्रोत्साहन मिला है| इसके निम्नलिखित में से कौन से कारण है?
1. रेल परिवहन परिचालन में सस्ता है पर उसकी संबंध पूंजी लागत बहुत अधिक है|
2. मानव बस्तियों का भौगोलिक विस्तार इतना अधिक है कि केवल रेलवे से ही परिवहन की सारी आवष्यकताओं की पूर्ति की आशा करना वास्तविक नहीं है|
3. रेल परिवहन की तुलना में सड़क परिवहन के प्रति एकांक लागत सस्ती है|
4. रेलवे का स्वरूप अविभाज्य होने के कारण जनता के लिए प्रया: इसका लाभ उठाना उतना सुविधाजनक नहीं होता जितना निजी करो बसो तथा दुपहिया वाहनों से लाभ उठाना होता है| नीचे दिए हुए फोटो से सही उत्तर चयन कीजिए (I.A.S(Pre) 1994)
कूट:
- 1,2 और 3
- 1,2 और 4
- 1,2 और 4
- 2,3 और4
उत्तर-1,2 और 4
व्याख्या- रेल परिवहन की तुलना मैं सड़क परिवहन की प्रति एकांक लागत सस्ती नहीं होती है अत: कथन 3 गलत है अन्य कथन सही है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
39- प्रश्न- डीजल रेल इंजन बनाए जाते हैं–(P.C.S(Pre) 2005)
उत्तर- मडुवाडीह में
व्याख्या- चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स विद्युत इंजन- 1947
डीजल लोकोमोटिव वर्क्स(मडुवाडीह वाराणसी) डीजल इंजन- 1961
TATA इंजीनियरिंग एंड कंपनी लि (जमशेदपुर)- भाप इंजन
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री(पेरंबूर, चेन्नई) -रेल कोच- 1952
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
40- प्रश्न- निम्नांकित राज्य समूहों में वह कौन सा है जहां यात्री रेल डिब्बा का बड़ी मात्रा में निर्माण होता है? (U.P.P.C.S(Pre) 2008)
उत्तर- पंजाब और तमिलनाडु
व्याख्या- प्रश्नगत विकल्प मैं पंजाब के कपूरथला ओम तमिलनाडु के पेरंबूर में भारी मात्रा में यात्री रेल डिब्बों का निर्माण किया जाता है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
41- प्रश्न- रेलवे स्टाफ कॉलेज कहां स्थित है(U.P.P.C.S(Pre) 1991)
उत्तर- बड़ौदा
व्याख्या- रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
42- प्रश्न- साल की लकड़ी का उपयोग अधिकतर किस उद्योग में होता है?(M.P.P.C.S(Pre) 1995)
उत्तर- रेलवे स्लीपर
व्याख्या- साल या साहू की लकड़ी बहुत ही कठोर, भारी, मजबूत तथा भूरे रंग की होती है| इसकी प्रमुख विशेषता वजनी होने के कारण इसका प्रयोग अधिकांश रेलवे स्लीपर के निर्माण में होता है| मलाया मैं इस लकड़ी से जहाज बनाया जाता है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
43 – प्रश्न – तीसरी रेल कोच फैक्ट्री स्थापित की जा रही है-(U.P.P.C.S(Mains) 2008)
उत्तर- रायबरेली में
व्याख्या- भारत में तीसरी रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में स्थापित की जा रही है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
44- प्रश्न- कोंकण रेलवे के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा एक सत्य नहीं है?(I.A.S(Pre) 1999)
(a) इनकी कुल लंबाई लगभग 760 कि मी है|
(b) यह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र केरल राज्यों से होकर गुजरती है|
(c) यह एकमात्र ऐसा रेलमार्ग है जो पश्चिमी घाटों को पार करते हुए गुजरते हैं|
(d) जो कोंकण रेल निर्माण कंपनी बनी, उसने सार्वजनिक निर्गमों के माध्यम से धन इकट्ठा किया|
उत्तर- यह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र केरल राज्यों से होकर गुजरती है|
व्याख्या- कोंकण रेलवे महाराष्ट्र के रोहा स्टेशन से प्रारंभ होकर गोवा के मडगांव से गुजरते हुए कर्नाटक के मंगलूर स्टेशन पर समाप्त होती है| इसकी कुल लंबाई 760.1 किमी है| यह मार्ग केरल तक नहीं जाता है किंतु केरल को एक लाभ या आवश्यक प्राप्त होता है कि महाराष्ट्र कर्नाटक एवं गोवा से उसकी दूरी अत्यधिक कम हो गई है| शेष सभी कथन सही है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
45- प्रश्न- कोंकण रेलवे जोड़ता है(U.P.U.D.A./L.D.A(Pre) 2013)
उत्तर- रोहा से मेगलोर को
व्याख्या- उपर्युक्त कथन की व्याख्या देखें|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
46 – प्रश्न- कोंकण रेलवे से राज्यों के निम्नलिखित समुच्चय में से कौन से एक को सर्वाधिक लाभ होगा?(I.A.S(Pre) 1998)
उत्तर– गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल
व्याख्या- उपरोक्त प्रश्न की व्याख्या देखें|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
47- प्रश्न- कोंकण रेलवे नहीं जोड़ता है- (U.P.P.C.S(Mains) 2010)
उत्तर- बेलगाम को
व्याख्या- कोंकण रेल मार्ग बेलगाम को नहीं जोड़ते हैं जबकि मडगांव, रत्नागिरी और उडुपी
कोंकण रेल मार्ग से जुड़े हुए हैं|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
48- प्रश्न- निम्नलिखित किन दो रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली रेल लाइन को यूनेस्को ने धरोहर के रूप में मान्यता दी है ? (R.A.S./R.T.S(Pre) 2013)
उत्तर- सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग
व्याख्या- भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में कई रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है, जिन्हें सम्मिलित रूप से माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है| इसके अंतर्गत दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, कालका- शिमला रेलवे तथा माथेरन हिल रेलवे आते हैं| प्रश्न के विकल्प के अनुसार सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के अंतर्गत आता है| यूनेस्को ने वर्ष 1999 में धरोहर के रूप में मान्यता दी थी|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
49- प्रश्न- भारत में निम्न राज्यों में से कौन रेल सेवा से वंचित है?(U.P.U.D.A/L.D.A(Pre) 2013)
उत्तर- मेघालय
व्याख्या- वर्तमान में त्रिपुरा और मिजोरम में रेल सेवाएं पूर्ण रुप से आरंभ हो चुकी है| फरवरी 2013 में तत्कालीन रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने अरुणाचल प्रदेश में प्रथम रेलवे लाइन का उद्घाटन किया| 29 नवंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के मैदानी पत्थर से असम के गुवाहाटी तक के रेलवे मार्ग पर रेल संचालन का शुभारंभ किया इस प्रकार अब सिक्किम को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में रेलवे के नेटवर्क का विस्तार हो गया है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
50- प्रश्न- निम्नांकित नवंबर की राजधानी ट्रेनों में से कौन सी एक अधिकतम दूरी तय करती है? (B.P.S.C(Pre) 2011)
उत्तर-12431 त्रिवेंद्रम सेंट्रल
व्याख्या- त्रिवेंद्रम राजधानी यात्री ट्रेन अधिकतम दूरी तय करती है| यह लगभग 3149 किमी दूरी तय करती है| यह तिरुवंतपुरम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है जबकि डिब्रूगढ़ टाउन 2444 कि मी बैंगलोर राजधानी 2365 कि मी तथा चेन्नई सेंट्रल 2194 किमी की दूरी तय करती है|
[su_divider top=”no” divider_color=”#0005cf” link_color=”#e53b46″ size=”6″ margin=”40″]
You May Also Like This
- भारत की राजव्यवस्था (Bharat Ki Rajvyavastha)-Download Now in Hindi
- UP Police Constable Top 100 Question & Answer In Hindi
- उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षार्थियों हेतु कुछ मुख्य पुस्तकें हिंदी और English में
- 1857 की क्रांति-प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये (100) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
- Pratiyogita Darpan Indian Polity & Governance-Download PDF
- भारत सरकार की विभिन्न योजनायें (2018)-सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- Top 350 Indian Economics Question And Answer in Hindi
- भारतीय इतिहास एवं सांस्कृति-200 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हिंदी में
Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends in social media. To get daily information about our post please like my facebook page. You can also joine our facebook group.
Disclaimer: Sarkari Book does not own this book, neither created nor scanned. We just provide the link already available on the internet. If anyway it violates the law or has any issues then kindly mail us: sarkaribook.com@gmail.com