झारखण्ड सामान्य ज्ञान-सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में -Download Free PDF Notes

झारखण्ड सामान्य ज्ञानDear Readers आप सभी के लिए झारखण्ड प्रदेश से सम्बंधित कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी के साथ share कर रहे हैं| जो छात्र झारखण्ड से सम्बन्ध रखते हैं,या जो छात्र प्रदेश से सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए आज हम “झारखण्ड सामान्य ज्ञान” का PDF Notes share कर रहे हैं | झारखण्ड सामान्य ज्ञान का अभी हम प्रथम भाग आप सभी के लिए share करने जा रहे हैं | आप सभी की जानकारी के लिए हम बता दें की प्रतियोगी परीक्षाओं मी झारखण्ड से सम्बंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते हैं | इस PDF Notes में जितने भी प्रश्न और उसके उत्तर दिए गये हैं वह सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछा जा चुका है| आप सभी को हम यह जानकारी नीचे PDF के माध्यम से भी Share कर रहे हैं आप सभी नीचे इसका PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं |

झारखण्ड सामान्य ज्ञान-सम्पूर्ण जानकारी 

  • झारखंड की पहली जनगणना किस वर्ष हुई – 1872
  • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय कहां है-हजारीबाग
  • किस जिले में सर्वाधिक अनुसूचित जाति के व्यक्ति निवास करते हैं-पलामू
  • साहित्य अकादमी से पुरस्कृत पुस्तक मुंडारी टूड कोठारी के लेखक कौन हैं-मनन सिंह मुंडा
  • मसाले की खेती झारखंड में किस जिले में सर्वाधिक की जाती है-पलामू
  • गौतम बुद्ध अभ्यारण किस जिले में है-कोडरमा
  • बिरसा भगवान जैविक उद्यान कहां है-रांची
  • झारखंड में कितने प्रतिशत खनिज भंडार और संचित हैं-73 प्रतिशत
  • बेतला राष्ट्रीय अभ्यारण किस वर्ष प्रोजेक्ट टाइगर के तहत संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था-1974 में
  • झारखंड में अभ्रक की खान कहां पाई जाती है-कोडरमा
  • राजमहल ट्रैप किन चट्टानों से निर्मित है- बेसाल्ट
  • झारखंड का पहला मुख्यमंत्री कौन था-बाबूलाल मंराडी
  • तोपचांची अभ्यारण झारखंड के किस जिले में स्थित है-धनवाद
  • छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कब पारित किया गया- 1 नवम्बर 1908
  • झारखंड पार्टी की स्थापना संस्थापक कौन थे-जयपाल सिंह (1950)
  • संथाली लिपि ओलचिकी के आविष्कारक कौन हैं- रघुनाथ मुर्मू
  • जनसंख्या की दृष्टि से कौन सी जनजाति सर्वाधिक है-संथाल
  • जादू पेटियां झारखंड के किस जनजाति की चित्रकला शैली है-संथाल
  • बौद्धकालीन भद्रकाली मंदिर कहां है-चतरा
  • मुगल सूबेदार मानसिंह ने किस क्षेत्र में अपनी राजधानी बनाई थी-राजमहल
  • राज्य की सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है-दामोदर
  • झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई कितनी है-1960 किलोमीटर
  • दामोदर नदी का उद्गम किस पठार से होता है– छोटा नागपुर का पठार
  • पद्म श्री सम्मान से सम्मानित झारखंड के प्रथम आदिवासी का क्या नाम है- जुएल लकड़ा
  • तसर उत्पादन में झारखंड का देश में कौनसा स्थान है-पहला
  • झारखंड में कौन सा परमाणु खनिज पाया जाता है-थोरियम
  • झूमर,पाईका,नटवा तथा अग्नि सभी किसके प्रकार हैं-झारखंड के लोकनृत्य
  • केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान झारखंड में कहां स्थित है-धनवाद
  • गोड्डा,देवघर,दुमका जिला झारखंड के कौन से प्रमंडल के भाग हैं-संथाल परगना
  • तिलैया डैम किस नदी पर स्थित है-बराकर
  • की रिंग बापला किस आदिवासी से संबंधित है- संथाल
  • झारखंड के विश्व विजेता बनने वाले झारखंड के प्रथम शतरंज खिलाड़ी का क्या नाम है- दीप सेनगुप्ता
  • “ओ अजन्मा सुनो” काव्य के रचनाकार कौन हैं-वचन देव कुमार
  • कोनार जल विद्युत केंद्र किस जिले में स्थित है-हजारीबाग
  • हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है-स्वर्णरेखा
  • झारखंड में कितने सदन हैं –1
  • बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई-सोवियत रूस
  • एशिया की सबसे बड़ी कोल वासरी कहां है-करगली बोकारो
  • रियो ओलंपिक में भाग लेने वाली लक्ष्मी रानी माझी किस राज्य की निवासी हैं-झारखंड
  • पतरातू थर्मल विद्युत शक्ति गृह किस देश की तकनीकी सहायता से बनाया गया-रूस
  • देश में पाइराइट उत्पादन में झारखंड का कौन सा स्थान है-1
  • झारखंड में किस रेलवे का प्रबंधन तंत्र है-पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे
  • झारखंड के किस जिले में मलूटी मंदिर स्थित है-दुमका
  • घोटुल क्या है?-संथाल जनजाति का युवा ग्रह
  • झारखंड के किस नृत्य शैली को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली है-छउ नृत्य
  • झारखंड का सबसे ऊंचा भू-भाग कौन साहै –पाट क्षेत्र
  • मैथन डैम कब एवं किस नदी पर बना-1958 ईस्वी में बराकर नदी पर
  • जपला किस उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है-सीमेंट
  • कौन सी तो बड़ी कंपनियों ने झारखंड में स्टील प्लांट लगाने की घोषणा की है-अदानी पावर और वेदांता ग्रुप
  • “रामलीला” कहानी संग्रह के लेखक कौन है-राधा कृष्णा
  • राज्य का सर्वाधिक वनाच्छादित जिला कौन है-चतरा
  • चंद्रपुरा ताप विद्युत गृह किस जिले में स्थित है-बोकारो
  • कौन सी अमेरिकी कंपनी ने झारखंड को डिजिटल क्लाउड सर्विस सेवा प्रदान करने की घोषणा की है-Oracle (servers,storage,databases networking,software,analytics and more over the Internet….)
  • हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन(HEC) उद्योग किस देश की सहायता से स्थापित हुआ था-सोवियत रूस
  • कौन से त्यौहार के दौरान जनजाति महिलाएं पूरे दिन पुरुषों के कपड़े पहनकर पशुओं का शिकार करती हैं-मुक्का सैंड्रा
  • झारखंड में उर्वरक यानी फ़र्टिलाइज़र का प्रथम कारखाना कहां स्थापित किया गया है-सिंदरी
  • भूमिज विद्रोह के नेता कौन थे-गंगा नारायण सिंह
  • बिहू पर्व यात्रा पर सेंदरा कहां मनाया जाता है-झारखंड के दलमा अभ्यारण के पास
  • 12 हजारी एवं 13 हजारी के नाम से कौन सी जनजाति जानी जाती है-चेरो
  • मलेर किस जनजाति का दूसरा नाम है-सौरिया पहाड़िया
  • झारखंड सरकार की घोषणा के तहत स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन राशि 3000 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई-5000
  • खरवार आंदोलन का नेतृत्व किसने किया-भागीरथ मांझी
  • झारखंड में मंडल डैम कहां बनाया जा रहा है-उत्तरी कोयल नदी में
  • हो जनजाति शासन व्यवस्था में गांव का प्रधान कौन होता है-मुंडा
  • छिन्नमस्तिका मंदिर में किस देवी की मूर्ति प्रतिस्थापित है-काली
  • झारखंड के किस जिले में “छऊ” नृत्य का जन्म हुआ-सरायकेला
  • रांची जिले से कौन से महत्वपूर्ण भौगोलिक रेखा गुजरती है-कर्क रेखा
  • झारखंड में हाल ही में कहां अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई-देवघर
  • झारखंड का प्रथम बिजलीघर कहां स्थापित किया गया-तिलैया में
  • किस त्यौहार में अविवाहित युवती एक लकड़ी या बॉस की सुसज्जित चौखटे को रंगीन कागज से सजाकर पास की नदी में समर्पित कर आती है-टूसु
  • राजमहल ट्रैप झारखंड के किस भाग में स्थित है-उत्तर पूर्वी भाग में
  • उलगुलान किससे जुड़ा था-बिरसा मुंडा
  • झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायमूर्ती के रूप में किसे चुना गया-जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती
  • भारत में सबसे अधिक कुष्ठरोगी किस राज्य में पाए जाते हैं-झारखंड
  • केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है-जलगोडा में
  • किस संथाली नाटककार को उसके उपन्यास “राही रावण कान्हा” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया-भोगला सोरेन
  • झारखंड की एकमात्र कौन सी जनजाति है जो पहाड़ो एवं जंगलों में रहना पसंद नहीं करती है और साथ ही मजदूरी करना अपना प्रतिष्ठा के खिलाफ मिलती है समझती है-चेरो
  • झारखंड में मिट्टी के कितने प्रकार हैं-6 (लाल मिट्टी,अभ्रक प्रधान मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी,बलुई मिट्टी,जलोढ़ मिट्टी,कलि या रेगुर मिट्टी)
  • जुबली पार्क कहां है-जमशेदपुर
  • झारखंड में जगन्नाथ मंदिर जिसमें जगन्नाथ सुभद्रा बलराम की मूर्तियां है कहां स्थापित है-रांची
  • इंडियन लाख रिसर्च इंस्टिट्यूट कहां स्थित है-नामकुम
  • झारखंड के पहले राज्यपाल कौन थे-प्रभात कुमार
  • जमशेदपुर किस नदी के किनारे उपस्थित है-स्वर्णरेखा
  • प्यारा केरकेट्टा किस जनजातीय भाषा के रचनाकार थे-खड़िया
  • झारखंड में विद्युत ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है-तापीय विद्युत
  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता वह कौन थे जिन्होंने झारखंड में एक राजनीतिक दल की स्थापना भी की थी-जयपाल सिंह मुंडा
  • Nickel बनाने वाली भारत का प्रथम राज्य कौन सा है-झारखंड
  • झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा कितनी सेंटीमीटर है-140 सेंटीमीटर
  • उजाला (UJALA)स्कीम के तहत झारखंड में कितने बल्बों को बदल दिया गया-लगभग एक करोड़ LED बल्ब
  • भारत का सबसे बड़ा ताजे पानी का मछली घर कहां खोला गया-झारखंड रांची में
  • झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायमूर्ती के रूप में किसे चुना गया-Justice D.N. Patel (Acting)
  • झारखंड सरकार ने हाल ही में भूमि सुधार के लिए कौन सा बिल पास किया- लैंड एक्वीजीशन 2013 अमेंडमेंट बिल
  • झारखंड सरकार ने हाल ही में धर्म से संबंधित कौन सा बिल पास किया है –धार्मिक स्वतंत्रता बिल 2017

झारखण्ड सामान्य ज्ञान Live View

[su_document url=”https://sarkaribook.com/wp-content/uploads/2017/11/झारखण्ड-सामान्य-ज्ञान.compressed.pdf” width=”500″ height=”440″][su_button url=”https://sarkaribook.com/wp-content/uploads/2017/11/झारखण्ड-सामान्य-ज्ञान.compressed.pdf” target=”blank” background=”#e6e9ec” color=”#000000″ size=”7″ wide=”yes” center=”yes” radius=”round” icon=”icon: file-pdf-o” icon_color=”#000000″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″ title=”Download Now”]PDF Download[/su_button]

You May Also Like This

Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends in social media. To get daily information about our post please like my facebook page. You can also joine our facebook group.

Disclaimer : Sarkari Book does not own this book, neither created nor scanned. We just providing the link already available on internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: sarkaribook.com@gmail.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Scroll to Top