NET Exam क्या होता है, नेट परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम आपको यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी नेट (UGC NET ) की परीक्षा के बारे में जानकारी देंगे| इस जानकारी को देने से पहले आपको यूजीसी(UGC) के बारे में कुछ बातें बता देते हैं| यूजीसी(UGC) संस्था, एक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग है| यह एक वैधानिक संगठन है| जिसकी स्थापना भारत सरकार के द्वारा सन 1956 में की गई थी|
यूजीसी (UGC) संस्था भारत में सभी विश्वविद्यालयों को मान्यता प्रदान करने का अधिकार रखती है| यूनाइटेड ग्रांड कमीशन यूजीसी (UGC) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है| यूजीसी (UGC) नेट एक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है |जो सीबीएसई के द्वारा आयोजित की जाती थी|
Primary teacher salary, Job profile, promotion criteria
Contents
NET Exam क्या होता है?
यूजीसी (UGC) ने इस पात्रता परीक्षा को अभी तक सीबीएसई (CBSE) को आयोजन करने के लिए दिया हुआ था| किंतु हाल में ही इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है|यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में लेक्चरर बनने और जूनियर रिसर्च फैलोशिप को प्राप्त करने के लिए देश भर में आयोजित की जाती है| इस लेख हम आपको यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे|
NET Exam से संबंधित जानकारी:-
यूजीसी नेट (UGC NET) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है| जिसका आयोजन यूजीसी (UGC) के लिए अभी तक सीबीएसई (CBSE) करवाती आ रही है| किंतु अब इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दिया गया है| इस परीक्षा का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यार्थियों को भारत में विश्वविद्यालय में शिक्षक की नौकरी करने के लिए और पीएचडी स्तर पर कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आयोजित किया जाता है|
यह परीक्षा अभ्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था एवं अनुसंधान की योग्यता की जांच-परख करने के लिए करवाई जाती है|इस परीक्षा में परास्नातक में सम्मिलित किए गए विषयों के लिए आयोजित की जाती है| इस परीक्षा के लिए आप अपने चयनित किए हुए विषय के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं|
UGC NET Exam के लिए आयु सीमा:-
- यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में अभ्यार्थियों के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है|
- सहायक प्रोफेसर हेतु आयु सीमा निर्धारित नहीं है|
- SC /ST /OBC/ PWD तथा ट्रांसजेंडर और महिलाओ के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए|
- SC /ST /OBC/ PWD तथा ट्रांसजेंडर और महिलाओ के लिए 5 वर्ष के छुट प्रदान की जाएगी|
- जिन उम्मीदवारों के पास अनुसंधान में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हैं उन उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर छुट दी जाएगी|
- जिन उम्मीदवारों के पास LLM की डिग्री हैं , उन उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी |
UGCNET Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
- यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के परास्नातक शिक्षण में न्यूनतम 55% अंक होने अनिवार्य हैं|
- इस परीक्षा में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5% की छूट भी दी गई है|
- परीक्षा में रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 % अंक होने चाहिए|
UGC NET Exam आवेदन पत्र के लिए आवेदन शुल्क :-
- सामान्य उम्मीदवारों के लिए – 1000/- रुपये
- OBC (नॉन क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए – 500/- रुपये
- ST /SC /PWD उम्मीदवारों के लिए – 250/- रुपये
DSSSB TGT/PGT Teacher Download Previous Year Question Papers|Model Paper
UGC NET Exam आवेदन पत्र की महत्वपूर्ण तारीखे :-
Event | UGC NET की तारीखे |
आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | मार्च |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | जून |
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | जून |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि | जुलाई |
admit card जारी करने की तिथि | अक्टूबर |
परीक्षा की तिथि | सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर |
Answer की जारी होने की तिथि | अक्टूबर |
Result जारी करने की तिथि | अक्टूबर |
नेट exam का Exam pattern :-
यूजीसी नेट(UGC NET) की परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा या परीक्षा दो शिफ्ट में होगी|
परीक्षा में उद्देश्य प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं| जिनमें प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को 2 अंक दिए जाएंगे| परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी के लिए नीचे बनी तालिका को देख सकते हैं|
यूजीसी नेट(UGC NET) | Paper I | Paper II |
विषय | सामान्य प्रकृति, अभ्यर्थी के शिक्षण/ अनुसंधान योग्यता के आंकलन करना | उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय के आधार पर |
पाली | 1 st पाली | 2 nd पाली |
परीक्षा का प्रकार | Online (Computer-based Test) | Online (Computer-based Test) |
प्रश्नों की संख्या | 50 | 100 |
कुल अंक | 100 | 200 |
प्रति प्रश्न के अंक | 2 अंक प्रति प्रश्न | 2 अंक प्रति प्रश्न |
प्रश्न के प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective) | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
समय | 1 घंटा | 2 घंटा |
अनिवार्यता | सभी प्रश्न | सभी प्रश्न |
NET exam का Exam pattern:-
NTA NET 2020 की परीक्षा में syllabus में परिवर्तन किया गया हैं|उम्मीदवारों से अनुरोध हैं की वो last year के syllabus के अनुसार तैयारी ने करे|NTA NET 2020 परीक्षा का syllabus नीचे दिया जा रहा हैं|
- शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर सामान्य ज्ञान
- अर्थशास्त्र सहयोग/ शासक अर्थव्यवस्था/ जनसांख्यिकी/ विकास योजना/ विकास अध्ययन/ अर्थशास्त्र /applied अर्थशास्त्र/ व्यवसाय अर्थशास्त्र/ विकास अर्थशास्त्र
- राजनीति विज्ञान
- शरीरक्रिया विज्ञान
- इतिहास
- समाजशास्त्र
- मनोविज्ञान
- सामाजिक कार्य
- शिक्षा
- वाणिज्य नृविज्ञान
- रक्षा और रणनीतिक अध्ययन
- गृह विज्ञान
- लोक प्रशासन
- जनसंख्या अध्ययन
- संगीत प्रबंधन
- संगीत प्रबंधन जिसमें व्यवसाय प्रशासन /विपणन प्रबंधन/ औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/ वित्तीय प्रबंधन शामिल हैं|
- मैथिली
- बंगाली
- हिंदी
- कन्नड़
- मलयालम
- उड़िया
- पंजाबी
- संस्कृत
- अंग्रेजी
- प्रौढ़ शिक्षा /सतत शिक्षा और गैर-औपचारिक शिक्षा
- शारीरिक शिक्षा
- श्रम कल्याण /कार्मिक प्रबंधन/ औद्योगिक संबंध/ श्रम और सामाजिक कल्याण /मानव संसाधन प्रबंधन|
- पुस्तकालय और सूचना विज्ञान
- बौद्ध, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन
- जनसंचार और पत्रकारिता
- संस्कृत /पारंपरिक अध्ययन/ ज्योतिष /सिद्धान्त जोशी/ नव्य /विचरण /व्याकरण /मीमांसा नव्य /सांख्य योग
- भूगोल
- सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य
- पर्यावरण अध्ययन
- पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन आदि|
UP SI Previous Year Paper PDF Download
Visit official Website:- ugcnet.nta.nic.in
दोस्तों आज हमने यूजीसी नेट 2020 की परीक्षा के बारे में जानकारी साझा की| यदि आपको या जानकारी पसंद आई हो तो, आप अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस लेख को शेयर करें|