TET Exam Syllabus 2021 Full Detail in Hindi
TET Exam Syllabus 2021 Full Detail:- दोस्तों, हमारे जीवन में एक शिक्षक का महत्व बहुत ही अधिक होता है। क्योंकि शिक्षा की एक अबोध बालक को ज्ञानी बनाकर उसके भविष्य को संवारता है। देश के बहुत से ऐसे युवा होते हैं जिन्हें अपना भविष्य एक अध्यापक के रूप में दिखाई देता है। इसलिए वे अध्यापक बनने के लिए देश में आयोजित होने वाली अनेक परीक्षाओं में भाग लेते हैं। आज हम एक ऐसी परीक्षा के बारे में बात करेंगे जिसके द्वारा राज्य के तथा केंद्र के अध्यापकों की नियुक्ति की जाती है।
आप सभी में से बहुत ऐसे युवा होंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश Teachers Eligibility Test, केंद्रीय Teachers Eligibility Test , हरियाणा Teachers Eligibility Test आदि प्रकार के अध्यापकों की योग्यता से संबंधित परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यदि आप Teachers Eligibility Test की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इस परीक्षा के सिलेबस के विषय में जानकारी होना आवश्यक है। वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली Teachers Eligibility Test सिलेबस की जानकारी आज के इस लेख में दी जा रही है।
Contents
UPTET परीक्षा की अधिसूचना
दोस्तों, वर्ष 2020 में भरे गए UPTET की परीक्षा के आवेदन पत्र के लिखित परीक्षा का आयोजन कोरोनावायरस के कारण नहीं हो पाया था। वर्ष 2021 में इस परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2021 को कराए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से टीईटी का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले इस परीक्षा का आयोजन फरवरी के अंत में किया जाना था। लेकिन शासन के अनुमति नहीं मिल पाने के कारण अब इस परीक्षा को 7 मार्च 2021 की प्रस्तावित तिथि दे दी गई है। एक सूचना में यह भी कहा गया है कि यदि शासन से अनुमति प्राप्त नहीं होती तो इस परीक्षा का आयोजन पंचायत चुनाव के बाद कराया जा सकता है।
TET Exam Syllabus 2021
राज्य के प्रत्येक सरकारी अध्यापकों की नियुक्ति के लिए प्रतिवर्ष राज्य सरकार के आयोग द्वारा Teachers Eligibility Test का आयोजन किया जाता है। Teachers Eligibility Test के लिए देश में दो प्रकार की परीक्षाएं होती हैं। जो केंद्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित होती हैं।
- राज्य टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (State Teachers Eligibility Test)
- केंद्रीय टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Central Teachers Eligibility Test)
आज के लेख में हम आपको राज्य और केंद्रीय स्तर पर होने वाली Teachers Eligibility Test के सिलेबस के विषय में जानकारी दे रहे हैं।
TET Exam Syllabus 2021 Full Detail
TET की परीक्षा के द्वारा उत्तीर्ण छात्रों को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलता है। 2020 में भरे गए इस आवेदन पत्र में कई लाख उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया हुआ है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद छात्र TET परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसलिए आज के लेख में हम परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न की जानकारी लेकर आपके सामने आए हैं। TET की परीक्षा में प्रश्न पत्र एक और प्रश्न पत्र 2 के पाठ्यक्रम और उनके परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे विस्तारपूर्वक दी जा रही है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों के मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसलिए परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना कीमती समय बर्बाद ना करें और TET की परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न की जानकारी लेकर परीक्षा की तैयारी आज से ही शुरु कर दें।
1st प्रश्न पत्र के पैटर्न
TET की परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र में मुख्य भाषा के रूप में हिंदी और वैकल्पिक भाषा में अंग्रेजी/उर्दू या संस्कृत में से कोई एक होती है। प्रश्न पत्र प्रथम के पैटर्न नीचे दिए जा रहे हैं।
विषय का नाम | कुल अंक | प्रश्नों की संख्या |
बाल विकास और शिक्षा | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
भाषा एक (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा 2 (अंग्रेजी/उर्दू या संस्कृत) | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
कुल योग | 150 | 150 |
TET 2nd प्रश्न पत्र के पैटर्न
विषय का नाम | कुल अंक | प्रश्नों की संख्या |
बाल विकास और शिक्षा | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
भाषा एक (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा 2 (अंग्रेजी/उर्दू या संस्कृत) | 30 | 30 |
1- गणित और विज्ञान के लिए गणित / विज्ञान शिक्षक 2- सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन | 30 | 30 |
कुल योग | 150 | 150 |
- TET की परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे|
- परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं हैं|
- प्रत्येक प्रश्न के 1- 1 अंक निर्धारित किये गए हैं|
- प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे|
TET Exam Syllabus 2021 (Hindi)
- अपठित अनुछेद
- हिन्दी की सभी ध्वनियों के पारस्परिक अंतर की जानकारी विशेष रूप से – ष, स, श, व. व, ढ, ड, ङ, क्ष. छ. ण तथा न की ध्वनियाँ ।
- वाक्य रचना
- हिन्दी वर्णमाला ( स्वर, व्यंजन )
- हिन्दी भाषा की सभी ध्वनियों, वर्णों, अनुस्वार, अनुनासिक एवं चन्द्रबिन्दु में अन्तर ।
- संयुक्ताक्षर एवं अनुनासिक ध्वनियों के प्रयोग से बने शब्द
- वर्गों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान ।
- अल्प विराम, अर्द्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्नवाचक
- सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण के भेद
- विलोम, समानार्थी, तुकान्त, अतुकान्त, समान ध्वनियों वाले शब्द
- विस्मयबोधक, चिह्नों का प्रयोग
- वचन, लिंग एवं काल ।
- लोकोक्तियों एवं मुहावरों के अर्थ ।
- प्रत्यय, उपसर्ग, तत्सम, तद्भव, व देशज़, शब्दों की पहचान एवं उनमें अन्तर ।
- स्वर सन्धि- दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण् सन्धि, अयादि सन्धि
- व्यंजन सन्धि, विसर्ग सन्धि ।
- कवियों एवं लेखकों की रचनाएँ|
- समास एवं अंलकार के भेद ।
TET Exam Syllabus 2021 (English)
- Unseen Passage
- Kinds of Sentences
- Pronoun
- The Sentence
- Adjective
- Kinds of Noun
- Verb
- Adverb
- Present
- Subject And Predicate
- Preposition
- Articles
- Tenses
- Parts of Speech
- Conjunction
- Punctuation
- Singular & Plural Gender
- Active & Passive Voice
- Word Formation
TET Exam Syllabus 2021 (Sanskrit)
- ईकारान्त स्त्रीलिंग
- आकारान्त स्त्रीलिंग
- ऋकारान्त स्त्रीलिंग
- अपठित अनुच्छेद संज्ञाएँ अकारान्त पुल्लिंग
- उकारान्त पुल्लिंग
- ऋकारान्त पुल्लिंग
- शरीर के प्रमुख अंगों के संस्कृत शब्दों का प्रयोग
- घर, परिवार, परिवेश, पशु, पक्षियों, घरेलू, उपयोग की वस्तुओं के संस्कृत नामों से परिचय
- सर्वनाम
- क्रियाएँ
TET Exam Syllabus 2021 (Mathematics)
- जोड़, घटाना, गुणा, भाग
- LCM और HCF
- आंकड़े
- ऐकिक नियम
- प्रतिशत
- परिमिति ( परिमाप )
- लाभ – हानि
- क्षेत्रफल
- साधारण ब्याज
- ज्यामिति
- मापन
- धन ( रूपया – पैसा )
- कैलेण्डर
NCERT Based General Science 3500+ Questions for UPSC|SSC|TET and Other Exams
TET Exam Syllabus 2021 (EVS)
पर्यावरणीय अध्ययन (EVS) ( विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं पर्यावरण )
- यातायात एवं संचार
- पेड़ – पौधे एवं जन्तु
- भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता|
- मेला
- स्थानीय पेशे से जुड़े व्यक्ति एवं व्यवसाय
- भारत की नदियाँ, पर्वत, पठार, वन, यातायात, महाद्वीप, एवं महासागर
- खेल एवं खेल भावना
- राष्ट्रीय पर्व
- प्रदेश की नदियाँ, पर्वत, पठार, वन, यातायात
- संविधान
- पर्यावरण
- राष्ट्रीय प्रतीक
- मतदान
- राष्ट्रीय एकता
- नगर – पालिका
- स्थानीय स्वशासन
- प्रदेश की शासन व्यवस्था
- नगर – पंचायत
- जिला – पंचायत
- ग्राम – पंचायत
- न्यायपालिका
- जिला – प्रशासन
- कार्यपालिका
- व्यवस्थापिका
- नगर – निगम
How to become a teacher in Army School
TET Exam Syllabus 2021 (बाल विकास और शिक्षा)
- बाल विकास का अर्थ एवं आवश्यकताएं
- बाल विकास के चरण:- शारीरिक, मानसिक, भावात्मक आदि।
- भाषा का विकास
- अभी व्यंजक क्षमता का विकास
- रचनात्मक क्षमता का विकास
- बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक जैसे पारिवारिक, सामाजिक, विद्यालय और संचार माध्यम
- शिक्षण एवं उनकी विधाएं
- शिक्षा का अर्थ एवं उद्देश्य
- शिक्षा का संचार एवं सिद्धांत
- शिक्षण के सूत्र एवं प्रविधियां
- सूक्ष्म शिक्षण एवं शिक्षण कौशल
आज के लेख में हमने आपको 7 मार्च 2021 को प्रस्तावित TET की परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के विषय में जानकारी दी|आशा करते कि आज की यह जानकारी पसंद आयी होंगी और आपके लिए बेहद उपयोगी होंगी|
Frequently Asked Question (FAQs)
- TET की परीक्षा का आयोजन कब होगा? उत्तर:- कोरोनावायरस के कारण TET की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस परीक्षा को 7 मार्च 2021 को प्रस्तावित की गई है।
- क्या TET की परीक्षा में नकारात्मक अंकन है? उत्तर:- TET की परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किए जाएंगे।
- TET की परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं? उत्तर:- TET की परीक्षा में दोनों प्रश्न पत्रों को मिलाकर कुल 300 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- क्या राज्य TET और केंद्रीय TET की परीक्षाएं समान होती हैं? उत्तर:- दोनों ही परीक्षाओं के सिलेबस लगभग समान होते हैं। लेकिन परीक्षा के पैटर्न में भिन्नता होती है।
- इस परीक्षा के पश्चात उम्मीदवारों को किन कक्षाओं को पढ़ाने का अवसर दिया जाता है? उत्तर:- परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सरकारी विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को पढ़ाने का अवसर दिया जाता है।