Vitamin B 12 Foods List In Hindi:- दोस्तों, Vitamin B 12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। Vitamin B 12 की कमी को पूरा करने के लिए हमें कुछ विशेष प्रकार के आहारों की आवश्यकता होती है। क्योंकि अन्य पोषक तत्वों की तरह इस पोषक तत्व को हमारा शरीर स्वयं उत्पन्न नहीं कर सकता है। Vitamin B12 Nervous System को सुचारु रुप से चलाने के लिए और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में आवश्यक है|
यह विटामिन आपके हृदय, मूड, त्वचा, बाल, पाचन और ऊर्जा के स्तर को सही रखता है Vitamin B12 की कमी से कई तरह के रोगों के होने का खतरा बना रहता है । इसलिए Vitamin B12 की कमी को केवल आहार और सप्लिमेंट आदि से ही पूरा किया जा सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप किन-किन शाकाहारी और मांशाहारी खाद्य पदार्थों के सेवन शरीर में Vitamin B12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में Vitamin B12 की कमी के लक्षण आमतौर पर देखे जा सकते हैं। इसलिए Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए उन्हें विशेष आहारों का सेवन करने की आवश्यकता होती है। आज इस लेख में आप Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं जाने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी प्राप्त करेगें।
Vitamin B 12 के कमी से होने वाले लक्षण
Vitamin B12 की कमी के कारण सबसे आम लक्षणों में एनीमिया न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर शामिल होते हैं यदि आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में Vitamin B12 नहीं है तो आपको निम्न लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
- थकान
- अवसाद
- तनाव चिंता
- नस की क्षति
- हाथों और पैरों की झुनझुनी
- शरीर का सुन्न होना
- दुर्बलता
- धुंधली दृष्टि
- बुखार
- बहुत ज्यादा पसीना आना
- कब्ज की शिकायत और छाले होना
जैसे सामान्य लक्षण Vitamin B12 की कमी के हो सकते हैं यदि आप इन लक्षणों का अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें और अपने Vitamin B12 के स्तर को सामान्य करें।
शाकाहारियों में, शराब का अधिक सेवन करने वालों में, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में इसकी कमी को पूरा करने के लिए Vitamin B12 के पूरक सप्लीमेंट को लिया जाता है।
Vitamin B12 की कमी होने पर क्या खाए
हमारा शरीर अधिकांश पोषक तत्वों को स्वयं ही उत्पादन कर सकता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जिन्हें हमारा शरीर स्वयं ही उत्पन्न नहीं कर सकता है। इस प्रकार के पोषक तत्वों में Vitamin B12 भी शामिल है। इसलिए Vitamin B12 की कमी से होने वाले रोगों से बचने और Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का अनिवार्य रूप से सेवन किया जाना चाहिए।
Vitamin B12 की कमी को दूर करने वाले Flash Food
हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय पौष्टिक और संतुलित आहार होता है। लेकिन कुछ विशेष प्रकार के पोषक तत्वों की मात्रा मांसाहारी भोजन में उच्च होती है। Vitamin B12 भी इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है। इस घटक की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ विशेष प्रकार के मांसाहारी भोजन का सेवन कर सकते हैं। आइए इन्हें जानें।
- जन्तुओ के अंग के मीट
- किसी भी जानवर के अंग के मीट उन बेहतरीन खाद्य पदार्थों में से एक है जो Vitamin B12 की कमी को पूरा कर सकता है। जानवरों के Liver and kidneys विशेष रूप से भेड़ के बच्चे में Vitamin B12 की उच्च मात्रा होती है। भेड़ के छोटे बच्चे का लगभग 100 ग्राम मीट का सेवन करने से Vitamin B12 की दैनिक जरूरत का लगभग 150% हिस्सा प्राप्त किया जा सकता है। Vitamin B12 की अधिक मात्रा भेड़ के छोटे बच्चे के मांस में दूसरे जानवरों की तुलना में अधिक मात्रा होती है।
- सार्डिन- एक समुद्री मछली
- सार्डिन एक छोटी और पौष्टिक समुद्री मछली है। उपलब्धता के अभाव के कारण यह मछली विशेष रूप से डिब्बाबंद बेची जाती हैं। आप चाहें तो इन्हें ताजा भी खरीद सकते हैं। सार्डिन मछली को सुपर फूड के रूप में उपभोग किया जाता है क्योंकि इनका सेवन करने से Vitamin B12 की दैनिक जरूरत का लगभग 2 गुना हिस्सा प्राप्त किया जा सकता है।
- Salemon मछली भी है बेहतर
- Salemon एक समुद्री मछली है जो Omega-3फैटी एसिड के उच्चतम स्रोतों में से एक है। लेकिन इस मछली में विटामिन B की भी अच्छी मात्रा होती है। पकी हुई Salemon मछली की लगभग 178 ग्राम मात्रा में Vitamin B12 की दैनिक जरूरत के आधार पर लगभग 80 % ही हिस्सा प्राप्त किया जा सकता है।
Vitamin B12 के लिए शाकाहारी भोजन
हमारे शरीर में Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए आप शाकाहारी भोजन का भी उपयोग किया जा सकता हैं। प्रत्येक व्यक्ति मांसाहरी भोजन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए कुछ विशेष शाकाहारी भोजन का सेवन किया जा सकता है। जिनकी मदद से आप अपने आहार में Vitamin B12 की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जाने बी12 शाकाहारी भोज्य पदार्थ सूची में क्या शामिल हैं।
पीलिया रोग क्या है? jaundice : Cause, Treatment in Hindi
- दूध से बने उत्पाद
- दूध और डेयरी उत्पाद जैसे दही, पनीर आदि प्रोटीन, विटामिन और बहुत से खनिजों का अच्छा स्रोत होता है। इन पोषक तत्वों में Vitamin B12 भी शामिल है। 1 कप या लगभग 240 ग्राम दूध का सेवन करने से Vitamin B12 की दैनिक जरूरत की 18 प्रतिशत तक कमी पूरी जा सकती है। इसके अलावा आप दूध से बने अन्य उत्पादों को भी अपने दैनिक आहार में शामिल कर विटामिन और अन्य पोषक तत्वों को प्राप्त कर सकते हैं।
- स्विस चीज है बेहतर विकल्प
- दैनिक आहार में नियमित रूप से दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन दूध से बने स्विस पनीर से शरीर में Vitamin B12 की कमी को भी कम किया जा सकता है। स्विस पनीर अन्य पनीर की तुलना में Vitamin B12 की उच्च मात्रा रखता है। दैनिक आधार पर स्विस पनीर का सेवन करने से दैनिक आवश्यकता का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त किया जा सकता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उत्तर:- Vitamin B 12 का रासायनिक नाम cobalamin, cyanocobalamin है।
उत्तर:- विटामिन b12 के कमी के कारण एनीमिया, तंत्रिका तंत्र में कमी आदि जैसे अनेक लक्षण होते हैं।
उत्तर:- विटामिन b12 की कमी को पूरा करने के लिए मनुष्यों को मांसाहारी भोज पदार्थ लेना बेहद लाभकारी होता है।
उत्तर:- हां, दूध से बने उत्पाद, जैसे पनीर, अथवा पिस्ता विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
उत्तर:- विटामिन b12 की कमी गर्भावस्था तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में अधिक देखी जाती है।
- Limit of a Function: Definition, Properties, and Calculations
- How U.S. Health Insurance Works, 5 main types of insurance in United States
- What are the advantages of sole trade
- What are the main features of sole trade?
- Listening is one way process Explain. What are the types of listening?