विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नोत्तर
विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नोत्तर-Hello Friends आप सभी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबधित प्रतिदिन हम Notes शेयर करते हैं| दोस्तों आप सभी की जानकारी के लिए हम बता दें की इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी आप सभी के लिए शेयर कर रहे हैं वह “विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं” से सम्बंधित है| जो छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए हमारा आज का यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है| आप सभी विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं से सम्बंधित इस जानकारी को अच्छे से यद् कर लें आप के परीक्षा में यह से प्रश्न जरुर पुछा जायेगा| आप सभी इस जानकारी को PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं| नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कर के PDF को डाउनलोड कर लें|
Contents
विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- संसार का सबसे बड़ा देश है(U.P.P.C.S(Pre) 1996)
उत्तर– चीन
व्याख्या- जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश चीन है| दूसरे स्थान पर भारत है| क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है| ये आंकड़े सं.रा.अ. सेंसस ब्यूरो इंटरनेशनल के आंकड़ों पर आधारित है|
प्रश्न 2 – निम्नलिखित देशों को उनके क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम में रखिए तथा नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-(R.A.S\R.T.S(Pre) 2012)
(1) ब्राजील
(2) कनाडा
(3) चीन
(4) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर–(2) (3) (4) (1)
व्याख्या- विकल्प मैं दिए गए देशों का जलीय स्थलीय एवं कुल क्षेत्र निम्नानुसार है
देश | स्थलीय क्षेत्र | जलीय क्षेत्र | कुल छेत्र |
कनाडा | 9093507 | 891163 | 9984670 |
चीन | 9569901 | 137060 | 9706961 |
अमेरिका | 9161966 | 664709 | 9526468 |
ब्राजील | 8460415 | 55352 | 8515767 |
प्रश्न 3 – क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित देशों के सही आरोही क्रम कौन-सा है?(U.P.P.C.S(Pre) 2012)
- ब्राजील,आर्जेन्टीना,आस्ट्रेलिया,भारत
- आस्ट्रेलिया,ब्राजील,भारत,अर्जेंटीना
- आर्जेन्टीना,भारत,आस्ट्रेलिया,ब्राजील
- भारत,ब्राजील,अर्जेंटीना,आस्ट्रेलिय
उत्तर- अर्जेटीना, भारत,आस्ट्रेलिया,ब्राजील
व्याख्या– यदि संपूर्ण क्षेत्रफल को लिया जाए तो आरोही क्रम के अनुसार विकल्प में दिए गए देशों की स्थिति निम्नानुसार है-
देश | कुल क्षेत्रफल(वर्ग किमी.में ) |
अर्जेंटीना | 2780400 |
भारत | 3287263 |
ऑस्ट्रेलिया | 7692024 |
ब्राजील | 8515767 |
प्रश्न-4- निम्नलिखित में से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा नहीं है?(U.P.U.D.A/L.D.A(Pre) 2013)
उत्तर- फ्रांस
व्याख्या- भारत, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है| इस संदर्भ में भारत से बड़े छ: देश है रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका,ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया| अतः फ्रांस भारत से बड़ा नहीं है|
प्रश्न5 – दक्षिण एशिया के निम्न देशों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सबसे छोटा है?(p.c.s.(pre) 2006)
उत्तर- मालदीव
व्याख्या- दक्षिण एशिया में बांग्लादेश भूटान भारत मालदीव नेपाल पाकिस्तान तथा श्रीलंका सम्मिलित है| दक्षिण एशिया में विश्व के लगभग 22 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है तथा इसका क्षेत्र विश्व के कुल क्षेत्रफल का 3% है| दक्षिण एशियाई देशों का क्षेत्रफल इस प्रकार है-
देश | क्षेत्रफल |
मालदीव | 300 वर्ग किमी |
भूटान | 38394 वर्ग कि मी |
भारत | 3287263 वर्ग किमी |
नेपाल | 140702 97 वर्ग किमी |
पाकिस्तान | 7960 95 वर्ग किमी |
बांग्लादेश | 145570 वर्ग किमी |
श्रीलंका | 65610 वर्ग किमी |
अतः दक्षिण एशियाई देशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव है|
प्रश्न-6- निम्नलिखित देशों में से किसकी समुंद्र तट रेखा सर्वाधिक लंबी है?(U.P.P.C.S(Pre) 2015)
उत्तर- कनाडा की
व्याख्या- कनाडा की समुद्र तट रेखा सर्वाधिक लंबी(202080 किमी) हैं| इसके बाद क्रमशा इंडोनेशिया (54716 कि मी) ग्रीनलैंड(44087 किमी) रूस(635653 किमी ) तथा फिलीपींस (362 89 किमी) की समुद्र तट रेखाएं लंबी है|
प्रश्न-7 – सबसे बड़ी तटीय रेखा किस देश की है?(B.P.S.C(Pre) 2015)
उत्तर– कनाडा
व्याख्या- उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें
प्रश्न-8- इनमें से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है?(M.P.P.C.S(Pre) 2013)
उत्तर- बांग्लादेश
व्याख्या- भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश(4096.7 किमी) की है| इसके बाद क्रमश चीन(3428 किमी ) पाकिस्तान(3323 किमी) नेपाल(1751 कि मी) म्यांमार (1643 किमी) भूटान(699 किमी) अफगानिस्तान(106 किमी) का स्थान है|
प्रश्न9 – नीचे के मानचित्र में कुछ देश दिखाए गए हैं जो पूर्ववर्ती सोवियत संघ के भाग थे| उनके साथ जल पिंड रेखांकित करके दिखाए गए हैं-(I.A.S(Pre) 1995)
1,2,34, और 5 से अंकित देश हैं क्रमशः-
- ताजिकिस्तान,तुर्कमेनिया,उज़्बेकिस्तान,किर्गिजिया,कजाखस्तान
- तुर्कमेनिया,किर्गिजिया,ताजिकिस्तान,उज़्बेकिस्तान,कजाखस्तान
- कजाखस्तान,उज़्बेकिस्तान,ताजिकिस्तान,किर्गिजिया,तुर्कमेनिया
- कजाखस्तान,तुर्कमेनिया,उज़्बेकिस्तान,किर्गिजिया,ताजिकिस्तान
उत्तर- कजाख़स्तान तुर्कमेनिया उज़्बेकिस्तान किर्गिजिया ताजिकिस्तान
व्याख्या-उपर्युक्त मानचित्र को देखने से स्पष्ट होता है कि सभी पाच देश माध्यम एशियाई है| 1,2,3,4 और 5 से अंकित देशों के नाम क्रम से इस प्रकार है-
- कजाखस्तान
- तुर्कमेनिस्तान
- उज़्बेकिस्तान
- किर्गिस्तान
- ताजिकिस्तान
अतः विकल (d) सही है|
प्रश्न-10 – निम्न देशों में से किस एक की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है?(I.A.S(Pre) 2003)
उत्तर- आर्मेनिया
व्याख्या- कैस्पियन सागर क्षेत्रफल में विश्व की सबसे बड़ी झील है| इसका क्षेत्रफल 371000 वर्ग किमी है| इसकी सीमाएं रूस अजरबैजान ईरान तुर्कमेनिस्तान और कजाख्स्तान से लगी हुई है| आर्मेनिया से इसकी सीमा नहीं लगी हुई है|
प्रश्न 11- दिया गया कच्चा खाका मानचित्र मध्य पूर्व के एक भाग को प्रदर्शित करता है,A,B,C और D अंकित देश क्रमशा है|(I.A.S(Pre) 1996)
- सीरिया,इराक,जॉर्डन और सऊदी अरब
- सीरिया,इराक,सऊदी अरब और जॉर्डन
- इराक,सीरिया,सऊदी अरब,और जॉर्डन
- इराक,सीरिया,जॉर्डनऔर सऊदी अरब
उत्तर- इराक सीरिया सऊदी और जार्डन
व्याख्या- पश्चिम एशिया के राजनीतिक मानचित्र को देखने से स्पष्ट हो जाता है की उपयुक्त मध्य पूर्व के दिए गए मानचित्र में A,B,C तथा D से चिन्हित देश इस प्रकार है
A- इराक(जहां युर्फेतीज एव टाइग्रिस नदिया प्रमुख पहचान उपलब्ध कराती है)
B- सीरिया
C- सऊदी अरब
D- जॉर्डन
प्रश्न-12- निम्न में से किनके साथ इस्त्राईल की साझी सीमाएं हैं? (I.A.S(Pre) 2003)
उत्तर- लेबनान, सीरिया, जॉर्डन व मिस्त्र
व्याख्या- इस्त्राईल पश्चिम एशिया का भूमध्य सागर तटीय देश है| इसकी पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर से उत्तरी सीमा लेबनान से उत्तर पूर्वी सीमा सीरिया से पूर्वी सीमा जॉर्डन से तथा दक्षिण सीमा मिस्र से लगी हुई है|
प्रश्न-13 – निम्नलिखित में से कौन चीन का सीमावर्ती नहीं है?
- रूस
- पाकिस्तान
- मंगोलिया
- बुल्गारिया
उत्तर- बुल्गारिया
व्याख्या- चीन की स्थलीय सीमा जिन देशों से मिलती है| उनमें मंगोलिया, रूस कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, भोपाल, मयामार, लाओस वियतनाम तथा उत्तर कोरिया शामिल है, जबकि बुलगारिया यूरोप महाद्वीप में स्थित है|
प्रश्न-14 – ‘हार्न आफ अफ्रीका’ के अंग है- (U.P.P.C.S(Pre) 1999)
उत्तर- सोमालिया, इथियोपिया तथा जिबूती
व्याख्या-‘हार्न आफ अफ्रीका’ अथवा मोमाली प्रायद्वीप पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में सींग के आकार का तिकोना निकला हुआ भाग है| इसमें जिबूती इथोपिया इरीट्रिया और मोमालिया सम्मिलित है| यह लगभग 2000000 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर फैला हुआ है|
प्रश्न 15– ‘अफ्रीका की सींग’ में किसे सम्मिलित नहीं किया जाता है? (U.P.P.C.S(Mains) 2009)
उत्तर- सूडान
व्याख्या- उपयुक्त कथन की व्याख्या देखें
प्रश्न-16- जाम्बिया की सीमा उभयनिष्ठ नहीं है(U.P.R.O./A.R.O.(Mains) 2013)
उत्तर-(*)
व्याख्या- जाम्बिया अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक आबध्द देश है| इसके उत्तर में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, उत्तर पूर्व मैं तंजानिया पूर्व में माली दक्षिण में मोजांबिक जिमबामबे बोत्सवाना एव नामीबिया तथा पश्चिम में अंगोला स्थित है| इस प्रकार विकल्प में दिए गए सभी देश जांबिया से उभयनिष्ठ सीमा बनाते हैं| यह प्रश्न मूल्यांकन से बाहर किए जाने योग्य है|
प्रश्न -17 – निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए-(I.A.S.(Pre) 2003)
- अल्बानिया
- बोस्निया हर्जेगोविना
- क्रोएशिया
- मेसेडोनिया
इनमें से किस/किन देशों की सीमा एंड्रीयाटिक सागर से लगी है ?
उत्तर–1,2 , और,3
व्याख्या- एड्रियाटिक सागर से जुड़ी सीमा वाले बाल्कन राष्ट्र स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया- हर्जेगोविना मोंटेनेग्रो और अल्बानिया है| इसके अंतर्गत इटली की सीमा भी एड्रियाटिक सागर से जुड़ी है|
प्रश्न 18- निम्नलिखित में से कौन सा बाल्कन देश नहीं है|(U.P.R.O/.A.R.O(Mains) 2014)
उत्तर- ऑस्ट्रेया
व्याख्या- बाल्कन क्षेत्र दक्षिण पूर्वी यूरोप का विशिष्ट संस्कृत क्षेत्र है| जो बाल्कन के आसपास अवस्थित है| इसमें शामिल प्रमुख देश है- अल्बानिया बोस्निया हर्जेगोविना ग्रीस क्रोएशिया सर्बिया स्लोवेनिया रोमानिया आदि ऑस्ट्रेलिया इसमें शामिल नहीं है|
प्रश्न 19 – निम्नलिखित देशों से कौन मध्य अमेरिका में स्थित नहीं है?(U.P.R.O/A.R.O.(Mains) 2014)
उत्तर- सिएरा लिओन
व्याख्या- उपरोक्त विकल्पों में सिएरा लिओन अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम भाग में स्थित है| जबकि पनामा हांडूरस और ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित है|
प्रश्न-20 – निम्नलिखित देशों में से कौन-सा लुथुआनिय का सीमावर्ती नहीं है?
उत्तर- यूक्रेन
व्याख्या- उत्तर मध्य यूरोपीय देश लिथुआनिया के भू- स्थलीय सीमावर्ती देशों का विवरण इस प्रकार है-
देश | सीमा से लगने वाला क्षेत्र (कीमी. में) |
बेलारूस | 502 किमी |
लाटविया | 453 किमी |
पोलैंड | 91 किमी |
रूस | 227 किमी |
इस प्रकार प्रस्तुत विकल्पों में से सही उत्तर यूक्रेन है जो लिथुआनिया का सीमावर्ती देश नहीं है| लिथुआनिया की जलीय सीमा बाल्टिक सागर से लगती है और उनकी राजधानी बिलनियस है|
प्रश्न-21 – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (I.A.S(Pre) 2005)
1. ग्रेट ब्रिटेन में इंग्लैंड वेल्स स्कॉटलैंड तथा उत्तरी आयरलैंड अन्तब्रिष्टि है|
2 . इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम के कुल क्षेत्रफल के 60% से कम में फैला हुआ है?
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है?
उत्तर– केवल दो
व्याख्या- ग्रेट ब्रिटेन में इंग्लैंड वेल्स एवं स्काउट लैंड शामिल है परंतु इसमें उत्तरी आयरलैंड नहीं शामिल है| ग्रेट ब्रिटेन के साथ उत्तरी आयरलैंड को शामिल करने पर दी गई संज्ञा है यूनाइटेड किंगडम| यूनाइटेड किंगडम का कुल क्षेत्रफल 244820 किमी है जिसके लगभग 54% भाग पर इंग्लैंड विस्तारित है|
प्रश्न-22- निम्न में से किसे ओशिनिया के नाम से अभिहित देशों के भौगोलिक समूह में सम्मिलित नहीं किया जाता है? (P.C.S(Pre) 2010)
उत्तर- इंडोनेशिया
व्याख्या- ओशिनिया के नाम से अभिहित देशों के भौगोलिक समूह में कुल 14 देश है जिन्हें तीन उपसमूह मेला नेशिया माइक्रोनेशिया एवं पालीनेशिया में विभाजित किया गया है| ऑस्ट्रेलिया इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है जबकि इंडोनेशिया इसमें शामिल नहीं है|
प्रश्न-23 – निम्नलिखित में से कौन स्कैंडिनेवियन देशों के समूह में शामिल नहीं है(U.P.U.D.A/.L.D.A(Pre) 2001)
उत्तर- डेनमार्क
व्याख्या- भौगोलिक दृष्टि से स्कैंडिनेवियन प्रायद्वीप में नार्वे स्वीडन और उत्तरी फिनलैंड सम्मिलित है| परंतु भाषाई आधार पर स्कैंडिनेवियन के अंतर्गत स्वीडन नार्वे और डेनमार्क को सम्मिलित किया जाता है| संस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से स्कैंडिनेवियन देशों के अंतर्गत स्वीडन डेनमार्क और नार्वे सम्मिलित थे फिनलैंड स्वीडन का ही एक भाग था|
प्रश्न-24 निम्नलिखित देशों में से अफगानिस्तान के साथ किस देश की सीमा नहीं मिलती है? (U.P.P.C.S(Mains) 2012)
उत्तर- रूस
व्याख्या- अफगानिस्तान की सीमाएं उत्तर में तुर्कमेनिस्तान उज़्बेकिस्तान एवं ताजिकिस्तान से उत्तर पूर्व में चीन से पूर्व में पाकिस्तान से तथा पश्चिम में ईरान से लगी हुई है| रूस की सीमा अफगानिस्तान से नहीं लगी हुई है|
प्रश्न-25 भारत और चीन के अतिरिक्त निम्नलिखित में से कौन से समूह मैं दिए गए देश में म्यांमार के सीमावर्ती है? (I.A.S(Pre) 2006 )
उत्तर- थाईलैंड लाओस और बांग्लादेश
व्याख्या- म्यांमार जिसे पहले बर्मा के नाम से भी जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया में भारत के पूर्वी भाग पर स्थित है| इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 678500 कि मी है| इस की कुल स्थलीय सीमा की लंबाई 5879 किमी है तथा सीमाएं बांग्लादेश (193 किमी) चीन(2185 कि मी) भारत(1463 कि मी) लाओस(235 किमी) एवं थाईलैंड(1800 किमी) सेल लगी हुई है| इसकी समुद्री सीमाएं अंडमान सागर बंगाल की खाड़ी से लगी है|
You May Also Like This
- हिंदी सम्पूर्ण भाग-उत्तर प्रदेश PCS और RO/ARO के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक
- मगध राज्य का उत्कर्ष , हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, नन्द वंश, विदेशी आक्रमण हिंदी में |
- उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान-सम्पूर्ण जानकारी PDF Notes के माध्यम से-Download Now
- हिंदी साहित्य का इतिहास-सम्पूर्ण जानकारी-प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी पुस्तक
- Success Mirror February 2018 (Magazine)-Download in Hindi
- अर्थव्यवस्था से पिछले वर्षों में पूछे गये 100+ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- 161 (Study Material) In One Drive-Download For All Competitive Exam
- असहयोग आंदोलन-पिछले वर्षों के विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्नोत्तर
- आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास-प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
- महात्मा गाँधी एवं उनके प्रारंभिक आन्दोलन-सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में
- भारतीय संविधान के निर्माता-प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी
- यूरोपीय कम्पनियों का आगमन-आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
- Top 100 पटवारी कम्पूटर ज्ञान प्रश्नोत्तरी-प्रतियोगी परीक्षा हेतु विशेष जानकारी
Friends, if you need an eBook related to any topic. Or if you want any information about any exam, please comment on it. Share this post with your friends in social media. To get daily information about our post please like my facebook page. You can also joine our facebook group.
Disclaimer: Sarkari Book does not own this book, neither created nor scanned. We just provide the link already available on the internet. If anyway it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]